![12 मई को शादी से एक दिन पहले कुख्यात अरेस्ट: नवादा के राजू को पुलिस ने पकड़ा, शादी कर अपराध की दुनिया छोड़नेवाला था 12 मई को शादी से एक दिन पहले कुख्यात अरेस्ट: नवादा के राजू को पुलिस ने पकड़ा, शादी कर अपराध की दुनिया छोड़नेवाला था](https://biharhour.com/wp-content/uploads/https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/05/12/d66102ad-2512-4f2d-8a75-b50a9c69ff29_1652254402704.jpg)
[ad_1]
नवादाएक घंटा पहले
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
नवादा नगर थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी के कुख्यात अपराधी राजू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर कई कांड भी दर्ज हैं। गिरफ्तार राजू ने स्वीकार किया है कि वह अब अपराध की दुनिया से निकलना चाहता था। आज 12 मई को वह विवाह करनेवाला था। हालांकि शादी के बंधन में बंधने से पहले ही राजू को पुलिस ने हथियार व बम के साथ गिरफ्तार कर लिया।
राजू का अन्य जिलों व राज्य के अपराधियों के साथ मजबूत नेटवर्क है। अपराध की दुनिया में कदम रखते ही वह मुंगेर से बड़े-बड़े हथियार मंगाकर लोगों के बीच सप्लाई करने लगा था। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को कई अहम सबूत हासिल हुए हैं। इससे जिले के कई सफेदपोश पुलिस के निशाने पर आ गए हैं।
प्रभारी एसपी सत्यनारायण ने बताया कि राजू शातिर अपराधी है और पूर्व में कई कांडों में जेल जा चुका है। वर्ष 2014 में रेल थाना में आर्म्स एक्ट, वर्ष 2015 में लखीसराय बाजार में एक मारवाड़ी के घर ढाई करोड़ की डकैती, वर्ष 2016 और 15 में नवादा नगर थाना में डकैती कांड में भी वह जेल जा चुका है। इन सभी कांड में अदालत में आरोप पत्र समर्पित हैं। अन्य जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि इसके विरुद्ध दर्ज अन्य कांडों के बारे में जानकारी मिल सके।
[ad_2]
Source link