4 घंटे लगा जाम: ओवरटेक के कारण अकबरनगर में एनएच-80 पर 4 घंटे लगा जाम

0
118


अकबरनगर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ओवरटेक के कारण मंगलवार को एनएच-80 पर करीब चार घंटे तक जाम लग गया। इस दौरान एनएच के अलावा अकबरनगर-शाहकुंड रोड भी जाम के चपेट में आ गया। सड़क के दोनों ओर करीब 8 किलोमीटर तक एंबुलेंस सहित सैकड़ों वाहन फंसे रहे। जाम के कारण उमस भरी गर्मी में यात्रियों के साथ साथ स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानी हुई। दरअसल, एनएच की मरम्मत हो रही है। इससे सड़क किनारे निर्माण सामग्री जमा किया गया है। मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम हटाया। इसके बाद आवागमन चालू हुआ।

खबरें और भी हैं…



Source link