75 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा: अमृत महोत्सव पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे

0
66
75 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा: अमृत महोत्सव पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे


रोहतास9 मिनट पहले

रोहतास जिले के करगहर प्रखण्ड के बड़हरी बाजार में रविवार को आजादी के 75वें अमृतमहोत्सव पर 75 मीटर के तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा बड़हरी बजार से होते हुए पुरहरा पुल पहुंच कर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चे, शिक्षक, जन प्रतिनिधि और ग्रामीण जनता शामिल रही। करीब दो घंटे तक चली इस यात्रा में लोगों का उत्साह दिख रहा था।

भारत माता की जय, तिरंगा ऊंचा रहे हमारा, वंदे मातरम के नारे पूरे रास्तें लगा रहे थे। पूरा महौल देश भक्ति मय हो गया था। देशभक्ति गीत भी गूंज रहे थे। लोग सड़क के किनारे, छतों पर से अद्भुत तिरंगा यात्रा को देख रहे थे। आयोजनकर्ता अजित कुमार और मेराज आलम ने बताया कि घर-घर तिरंगा अभियान के तहत यह 75 मीटर लंबे तिरंगा के साथ यात्रा निकाली गई।

इसमें स्कूली बच्चों, षिक्षकों, जन प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का सहयोग रहा। तिरंगा के सम्मान में पूरी यात्रा के दौरान लोगों ने वाहन का परिचालन बंद रखा, और इस यात्रा में शामिल हुए। इस तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन में कुरबान आलम, विजय कुमार, मोनू कुमार, इंताज आलम, नितिश कुमार आदि की सक्रिय भूमिका रही।

बडहरी पंचायत के पूर्व मुखिया सूर्य नाथ कुमार, सरपंच शिवजी सिंह यादव एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी यात्रा में शामिल रहे। इस 75 मीटर लंबे तिरंगे यात्रा की चर्चा क्षेत्र में हो रही है, वीडियो भी अब वायरल हो रहा है।

खबरें और भी हैं…



Source link