Home Bihar आज राष्ट्रीय परिषद में पारित होगा प्रस्ताव: जनसंख्या नियंत्रण के बिहार मॉडल को मुद्दा बनाने की तैयारी में जदयू, राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में जातीय जनगणना व जनसंख्या नियंत्रण मुद्दे को अनुमोदित किया

आज राष्ट्रीय परिषद में पारित होगा प्रस्ताव: जनसंख्या नियंत्रण के बिहार मॉडल को मुद्दा बनाने की तैयारी में जदयू, राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में जातीय जनगणना व जनसंख्या नियंत्रण मुद्दे को अनुमोदित किया

0
आज राष्ट्रीय परिषद में पारित होगा प्रस्ताव: जनसंख्या नियंत्रण के बिहार मॉडल को मुद्दा बनाने की तैयारी में जदयू, राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में जातीय जनगणना व जनसंख्या नियंत्रण मुद्दे को अनुमोदित किया

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • JDU In Preparation To Make Bihar Model Of Population Control An Issue, Resolution To Be Passed In National Council Today

पटनाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में जदयू अध्यक्ष ललन सिंह, केसी त्यागी, उपेंद्र कुशवाहा। - Dainik Bhaskar

राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में जदयू अध्यक्ष ललन सिंह, केसी त्यागी, उपेंद्र कुशवाहा।

जदयू, जातीय जनगणना व जनसंख्या नियंत्रण के बिहार मॉडल को राष्ट्रीय मुद्दा बनाने की तैयारी में है। वह इन दोनों मुद्दों व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन के हवाले खुद को दूसरे राज्यों में फैलाएगी। शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक ने इन दोनों मुद्दों को अनुमोदित किया। रविवार को राष्ट्रीय परिषद की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। इधर, राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि जदयू को राष्ट्रीय पार्टी बनाने का हमारा लक्ष्य अवश्य पूरा होगा।

इसके लिए सभी लोग एकजुट होकर काम करें। जातीय जनगणना, जनसंख्या नियंत्रण का बिहार मॉडल से लेकर उत्तरप्रदेश, मणिपुर समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के बारे में पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय परिषद की बैठक की रूपरेखा तैयार की गई। पिछले दिनों दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पारित किए गए प्रस्तावों और लिए गए निर्णयों को राष्ट्रीय परिषद द्वारा अनुमोदित किया जाना है। इसमें ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का फैसला भी शामिल है। पार्टी का मानना है कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए बिहार का तरीका सबसे मुनासिब है। यानी, महिला शिक्षित होगी, तो प्रजनन दर अपने-आप कम हो जाएगा।

पार्टी उत्तरप्रदेश व मणिपुर का चुनाव लड़ेगी

पार्टी, उत्तरप्रदेश और मणिपुर का चुनाव मजबूती से लड़ेगी। आगे के महीनों में यहां भी राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी। बैठक में ललन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमेशा आम लोगों की फिक्र की है। उनकी चिंता विकास की रोशनी को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रही है। हमें अपने नेता (नीतीश कुमार) के कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और जदयू को राष्ट्रीय पार्टी बनाने के उनके सपने को पूरा करने के लिए एकजुट होकर पूरी मजबूती और निष्ठा से काम करना है।

इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक-एक नेता, कार्यकर्ता की सहभागिता जरूरी है। बैठक में संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, प्रधान महासचिव के.सी त्यागी, कोषाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सुमन, राष्ट्रीय महासचिव व जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह कुशवाहा, गुलाम रसूल बलियावी, आफाक अहमद खान, कमरे आलम, प्रवीण सिंह, राष्ट्रीय सचिव आरपी मंडल, विद्यासागर निषाद, संजय वर्मा, प्रो. रामवचन राय, अनिल हेगड़े मौजूद थे।

बैठक के बाद नीतीश से मिले ललन, कुशवाहा, त्यागी

राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के बाद ललन सिंह, उपेंद्र कुशवाहा व केसी त्यागी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले। उन्हें बैठक में हुई बातों की जानकारी दी; अन्य मसलों पर बात की। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार भी रहेंगे।

जदयू कार्यालय में लगी नई होर्डिंग में सिर्फ नीतीश कुमार

पोस्टर-होर्डिंग में नेताओं की तस्वीर के चलते विवाद से बचने के लिए जदयू ने नया इंतजाम किया है। शनिवार को जदयू कार्यालय में लगी नई होर्डिंग में सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर है। एक बड़ी सी होर्डिंग में मुख्यमंत्री और बापू (महात्मा गांधी) की तस्वीर है। इसमें बापू द्वारा बताए गए 7 पाप की भी चर्चा है।

कर्पूरी सभागार के बैकड्रॉप से पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की तस्वीर वाला बड़ा पोस्टर हटा दिया गया। बीते दिनों होर्डिंग-पोस्टर में नेताओं की तस्वीर का मसला विवाद का कारण माना गया, जब आरसीपी सिंह के पटना आगमन पर लगे कई पोस्टर-होर्डिंग में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की तस्वीर नहीं थी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link