BJP के दावे पर JDU का तड़का: भूपेंद्र यादव ने कहा था- खरमास बाद तेजस्वी बचाएं पार्टी, JDU MP ने जोड़ा- उ चाहें तो पूरा पटिया मर्ज कर जाएगा BJP में

0
95


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

पटनाएक दिन पहले

  • कॉपी लिंक
  • प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह और सांसद ललन सिंह के साथ मीडिया के सामने आये

सोमवार को जदयू के नए प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह और सांसद ललन सिंह के साथ मीडिया के सामने आये। इस प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह भी मौजूद थे। प्रेस कांफ्रेंस में जदयू के सांसद ललन सिंह ने राजद पर बड़ा हमला किया। ललन सिंह भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव के बयान से दो कदम और आगे बढ़ गए। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र यादव अगर चाह लें तो पूरी की पूरी राजद ही भाजपा में मिल जाएगी। भूपेंद्र यादव ने रविवार को कहा था कि हम खरमास ख़त्म होने का इंतजार कर रहे हैं, उसके बाद राजद के परिवारवाद की राजनीति खत्म हो जाएगी। इस बयान को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई।

बात राजद से होते हुए जब जदयू पर पहुंची तो कमान सांसद और कद्दावर नेता ललन सिंह ने संभाली। पत्रकार सम्मेलन में जब उनसे पूछा गया कि भूपेंद्र यादव इस तरह की बात कर रहे हैं तो ललन सिंह ने साफ कहा कि भूपेंद्र यादव चाह लें तो राजद पूरी तरह से भाजपा में मर्ज हो जाएगा। ललन सिंह ने तेजस्वी यादव के रोजगार वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें सरकारी प्रक्रिया का ज्ञान नही है।

दिलेश्वर कमैत को कमान

जदयू की प्रेस कांफ्रेंस में दिनेश्वर कामत को पार्टी के राज्य संसदीय समिति का अध्यक्ष बनाया गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में इसकी घोषणा की। दिनेश्वर कामत अभी सुपौल के सांसद हैं।

दिनेश्वर कामत।

दिनेश्वर कामत।

रोज निकल रहा नौकरी का विज्ञापन

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह भी आज पूरे फार्म में नजर आए। शुरु से ही तेजस्वी यादव पर हमलावर दिखे। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार ने पहली ही कैबिनेट में 20 लाख लोगों को रोजगार देने पर मुहर लगाई है। तेजस्वी यादव ने तो हवाई घोषणा की थी। बिहार के सरकारी विभागों में रोज नौकरी का विज्ञापन निकल रहा है। सिंह ने घोषणा की कि जदयू युवा संवाद करेगा। युवाओं को बताया जाएगा कि हम रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे, ताकि वे बिहार में स्वाभिमान से रह सकें।

रविवार को ही प्रदेश अध्यक्ष बने हैं उमेश कुशवाहा

RCP सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के 14वें दिन ही जनता दल यूनाईटेड ने प्रदेश अध्यक्ष की कमान महनार (वैशाली) के पूर्व विधायक उमेश कुशवाहा को सौंप दी। बिहार की नई सरकार के मंत्रिमंडल में JDU का लव-कुश फॉर्मूला भले नहीं चल सका हो, लेकिन पार्टी ने कुर्मी जाति के रामचंद्र सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के बाद कोइरी जाति के उमेश कुशवाहा को प्रदेश अध्यक्ष बनाते हुए अपनी लाइन स्पष्ट कर दी है। इस पद के लिए हथुआ से इस बार हारे प्रत्याशी रामसेवक सिंह की दावेदारी भी थी। रविवार को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान रामसेवक मंचासीन भी रहे, लेकिन इसी बीच खबर आई कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मन बदल लिया है।



Source link