Home Business Gold Price Today, 11 June 2021: सोने ने किया ‘मालामाल’, चांदी के भाव भी बढ़े, देखिए ताजा रेट

Gold Price Today, 11 June 2021: सोने ने किया ‘मालामाल’, चांदी के भाव भी बढ़े, देखिए ताजा रेट

0
Gold Price Today, 11 June 2021: सोने ने किया ‘मालामाल’, चांदी के भाव भी बढ़े, देखिए ताजा रेट

[ad_1]

Gold, Silver Rate Update, 11 June 2021: सोने और चांदी में निवेश करने वाले मालामाल हो रहे हैं. क्योंकि सोने और चांदी की कीमतों में तेजी इस हफ्ते लगातार बनी हुई है. सोने की कीमतें इस हफ्ते अबतक 49000 के ऊपर ही रहीं, कम से कम क्लोजिंग तो 49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की रही है. आज भी सोना और चांदी वायदा में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है. 

MCX Gold: गुरुवार को भी सोने का अगस्त वायदा 49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर बंद हुआ था. हालांकि पूरे दिन सुस्ती के साथ एक दायरे में कारोबार हुआ, लेकिन आखिरी घंटों में इसमें जोरदार तेजी लौटी और ये 49200 के करीब बंद हुआ. आज सोना वायदा में 150 रुपये से ज्यादा की तेजी है. सोना 49350 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर निकल गया है. 

ये भी पढ़ें- ATM से Cash निकालना हुआ महंगा, फ्री लिमिट के बाद हर ट्रांजैक्शन पर देना होगा 21 रुपये चार्ज

इस हफ्ते सोने की चाल

दिन                      सोना (MCX अगस्त वायदा)      
सोमवार                  49143/10 ग्राम
मंगलवार                49127/10 ग्राम
बुधवार                   49124/10 ग्राम 
गुरुवार                   49198/10 ग्राम 
शुक्रवार                  49350/10 ग्राम (ट्रेडिंग जारी)

बीते हफ्ते सोने की चाल

दिन                      सोना (MCX जून वायदा)      
सोमवार                  48821/10 ग्राम
मंगलवार                48995/10 ग्राम
बुधवार                   49601/10 ग्राम (अगस्त वायदा)
गुरुवार                   48677/10 ग्राम (अगस्त वायदा) 
शुक्रवार                  48994/10 ग्राम (अगस्त वायदा)

सोना उच्चतम स्तर से करीब 6850 रुपये सस्ता

पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. आज सोना अगस्त वायदा MCX पर 49350 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है, यानी अब भी करीब 6850 रुपये सस्ता मिल रहा है.

MCX Silver: चांदी में भी आज तेजी है. गुरुवार को चांदी जुलाई वायदा में उतार चढ़ाव के बाद 72000 रुपये प्रति किलो के के स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा. आज भी इसमें 650 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की तेजी है. कीमतें फिलहाल 72650 रुपये के करीब ट्रेड कर रही हैं. 

इस हफ्ते चांदी की चाल 

दिन                    चांदी (MCX जुलाई – वायदा)    
सोमवार               71817/किलो  
मंगलवार              71231/किलो
बुधवार                 71884/किलो
गुरुवार                71999/किलो
शुक्रवार               72650/किलो (ट्रेडिंग जारी)

बीते हफ्ते चांदी की चाल 

दिन                    चांदी (MCX जुलाई – वायदा)    
सोमवार               71898/किलो  
मंगलवार              72248/किलो
बुधवार                 72678/किलो 
गुरुवार                 70810/किलो 
शुक्रवार               71539/किलो 

चांदी अपने उच्चतम स्तर से 7330 रुपये सस्ती

चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है. इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 7330 रुपये सस्ती है. आज चांदी का जुलाई वायदा 72650 रुपये प्रति किलो पर है.

सर्राफा बाजार में रेट 

IBJA की वेबसाइट के मुताबिक सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें कल घटी थीं, लेकिन आज इसमें तेजी है. आज सर्राफा बाजार में सोना 49248 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है, जबकि कल रेट 48750 रुपये प्रति 10 ग्राम थे. चांदी की कीमतों में भी तेजी है, चांदी का रेट आज 72353 प्रति किलो है, जो कि कल 71224 रुपये प्रति किलो था. 

 

ये भी पढ़ें- LIC की चेतावनी! अगर किया ये काम तो होगी कानूनी कार्रवाई, आप भी मत करिएगा ये गलती

LIVE TV



[ad_2]

Source link