Home Business Gold Price Today, 26 May 2021: सोना-चांदी की कीमतों में आई जोरदार तेजी, सोने का रेट 49,000 रुपये के पार

Gold Price Today, 26 May 2021: सोना-चांदी की कीमतों में आई जोरदार तेजी, सोने का रेट 49,000 रुपये के पार

0
Gold Price Today, 26 May 2021: सोना-चांदी की कीमतों में आई जोरदार तेजी, सोने का रेट 49,000 रुपये के पार

[ad_1]

Gold, Silver Rate Update, 26 May 2021: जिन लोगों ने सोने में निवेश कर रखा है उनके लिए अच्छी बात है कि सोना अब 49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चला गया है, आज हफ्ते का तीसरा कारोबारी दिन है, इन तीन दिनों में ही सोना MCX वायदा 500 रुपये तक मजबूत हो चुका है. चांदी भी इस हफ्ते 700 रुपये से ज्यादा मजबूत हुई है. 

MCX Gold: मंगलवार को सुस्त शुरुआत के बाद आखिरी घंटों में MCX जून वायदा में खरीदारी देखने को मिली, जिसके चलते सोना 300 रुपये महंगा होकर बंद हुआ. आज भी इसमें 200 रुपये की तेजी दिख रही है. सोना अब 49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल के पार जा चुका है, 

ये भी पढ़ें- Stimulus Package: एक और राहत पैकज लाने की तैयारी में सरकार! कोरोना से प्रभावित सेक्टर्स को मिलेगी वित्तीय मदद?

इस हफ्ते सोने की चाल

दिन                      सोना (MCX जून वायदा)      
सोमवार                  48553/10 ग्राम
मंगलवार                48867/10 ग्राम
बुधवार                   49050/10 ग्राम (ट्रेडिंग जारी)

बीते हफ्ते सोने की चाल 

दिन                      सोना (MCX जून वायदा)      
सोमवार                  48474/10 ग्राम
मंगलवार                 48307/10 ग्राम
बुधवार                   48674/10 ग्राम 
गुरुवार                   48544/10 ग्राम 
शुक्रवार                  48404/10 ग्राम 

दो हफ्ते पहले सोने की चाल 

दिन                      सोना (MCX जून वायदा)      
सोमवार                  47951/10 ग्राम
मंगलवार                 47633/10 ग्राम
बुधवार                    47482/10 ग्राम 
गुरुवार                   47438/10 ग्राम 
शुक्रवार                  47676/10 ग्राम 

सोना उच्चतम स्तर से करीब 7150 रुपये सस्ता

पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. पिछले साल सोने ने 43 परसेंट का रिटर्न दिया था. अगर उच्चतम स्तर से तुलना करें तो सोना 25 परसेंट तक टूट चुका है, सोना MCX पर 49050 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है, यानी अब भी 7150 रुपये सस्ता मिल रहा है.

MCX Silver: जहां तक चांदी की बात है तो चांदी का जुलाई वायदा भी आज 400 रुपये से ज्यादा मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है. चांदी का जुलाई वायदा आज 72500 के ऊपर निकल चुका है. चांदी वायदा कल 330 रुपये की मजबूती के साथ बंद हुआ था, यानी इन दो दिनों में ही चांदी 700 रुपये से ज्यादा महंगी हो चुकी है. 

इस हफ्ते चांदी की चाल

दिन                    चांदी (MCX जुलाई – वायदा)    
सोमवार               71811/किलो  
मंगलवार             72140/किलो
बुधवार                72500/किलो 

बीते हफ्ते चांदी की चाल

दिन                    चांदी (MCX जुलाई – वायदा)    
सोमवार               74371/किलो  
मंगलवार              74223/किलो
बुधवार                72374/किलो 
गुरुवार                72050/किलो 
शुक्रवार              71049/किलो

दो हफ्ते पहले चांदी के रेट्स
दिन                    चांदी (MCX जुलाई – वायदा)    
सोमवार               71544./किलो  
मंगलवार             71929/किलो
बुधवार                71121/किलो 
गुरुवार                70473/किलो 
शुक्रवार              71085/किलो 

चांदी अपने उच्चतम स्तर से 7430 रुपये सस्ती

चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है. इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 7430 रुपये सस्ती है. आज चांदी का जुलाई वायदा 72550 रुपये प्रति किलो पर है.

सर्राफा बाजार में सोना-चांदी

India Bullion and Jewellers Association यानी IBJA के मुताबिक सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल है. आज सोना 49105 रुपये प्रति 10 ग्राम का रेट चल रहा है जबकि मंगलवार को भाव 48664 रुपये थे. इसी तरह चांदी में भाव भी चढ़े हुए हैं, आज चांदी का रेट सर्राफा बाजार में 71700 रुपये प्रति किलो है, जबकि मंगलवार को रेट 70814 रुपये थे. 

ये भी पढ़ें- 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के खाते में 1 July से बढ़कर आएगी Salary, जानिए कितना होगा फायदा

LIVE TV



[ad_2]

Source link