Home Business Gold Price Today, 30 August 2021: सोने में आई गिरावट, 8800 रुपये मिल रहा है सस्ता, चांदी के भाव भी गिरे

Gold Price Today, 30 August 2021: सोने में आई गिरावट, 8800 रुपये मिल रहा है सस्ता, चांदी के भाव भी गिरे

0
Gold Price Today, 30 August 2021: सोने में आई गिरावट, 8800 रुपये मिल रहा है सस्ता, चांदी के भाव भी गिरे

[ad_1]

नई दिल्ली: Gold, Silver Rate Update, 30 August 2021: MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा शुक्रवार को 300 रुपये प्रति 10 ग्राम की मजबूती के साथ बंद हुआ. हालांकि इंट्राडे के दौरान सोना वायदा में हल्का उतार चढ़ाव भी देखने को मिला था. सोना वायदा 47,000 के स्तर के नीचे भी फिसला था. लेकिन आखिरी घंटे में सोने में अच्छी रिकवरी देखने को मिली थी. जिसके चलते सोना वायदा 47500 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा. आज सोना वायदा में हल्की गिरावट के साथ शुरुआत हुई है, फिलहाल सोना वायदा 120 रुपये की कमजोरी के साथ 47400 के आस-पास ट्रेड कर रहा है. पिछले हफ्ते सोना वायदा में हफ्ते की शुरुआत और हफ्ते की क्लोजिंग के बीच का अंतर करीब करीब फ्लैट ही रहा है. 

बीते हफ्ते सोने की चाल (23-27 अगस्त)

दिन                   सोना (MCX अक्टूबर वायदा)
सोमवार                 47584/10 ग्राम
मंगलवार                47612/10 ग्राम
बुधवार                  47179/10 ग्राम 
गुरुवार                  47237/10 ग्राम 
शुक्रवार                 47538/10 ग्राम

ये भी पढ़ें- झटका! Maruti Suzuki की कारें फिर हुई महंगी, सितंबर से लागू होंगे बढ़े हुए दाम, जुलाई में CNG कारों की बढ़ाई थी कीमत 

दो हफ्ते पहले सोने की चाल (16-20 अगस्त)

दिन                      सोना (MCX अक्टूबर वायदा)
सोमवार                 47225/10 ग्राम
मंगलवार                47280/10 ग्राम
बुधवार                   47132/10 ग्राम
गुरुवार                  47169/10 ग्राम
शुक्रवार                 47158/10 ग्राम

सोना उच्चतम स्तर से करीब 8800 रुपये सस्ता

पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में  MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. अब सोना अक्टूबर वायदा MCX पर 47400 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है, यानी अब भी करीब 8800 रुपये सस्ता मिल रहा है.

MCX पर चांदी की चाल
अब बात चांदी की, चांदी सितंबर वायदा शुक्रवार को 1000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा मजबूती के साथ बंद हुआ. शुक्रवार को चांदी वायदा अपने दिन के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ. हालांकि आज इसमें कमजोरी दिख रही है. सोना वायदा अभी 190 रुपये की कमजोरी के साथ 63400 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड करता दिख रहा है. 

बीते हफ्ते चांदी की चाल
दिन                  चांदी (MCX सितंबर – वायदा)
सोमवार                62927/किलो
मंगलवार               63474/किलो
बुधवार                  63272/किलो 
गुरुवार                  62723/किलो  
शुक्रवार                63585/किलो 

दो हफ्ते पहले चांदी की चाल
दिन                  चांदी (MCX सितंबर – वायदा)
सोमवार                63457/किलो
मंगलवार               63226/किलो
बुधवार                  62483/किलो
गुरुवार                  62133/किलो
शुक्रवार                61721/किलो

चांदी अपने उच्चतम स्तर से 16600 रुपये सस्ती
चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है. इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 16600 रुपये सस्ती है. आज चांदी का जुलाई वायदा 63400 रुपये प्रति किलो पर है.

सर्राफा बाजार में सोना-चांदी
सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें शुक्रवार को हल्की कम हुई थीं. सर्राफा बाजार में सोना शुक्रवार को 47149 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका था, जबकि गुरुवार को रेट 47350 रुपये प्रति 10 ग्राम थे. चांदी भी शुक्रवार को 62938 रुपये पर बिकी, जबकि गुरुवार को रेट 63230 रुपये थे.

ये भी पढ़ें- Sovereign Gold Bond: आज से 500 रुपये सस्ता मिलेगा सोना, सिर्फ 5 दिनों तक चलेगी स्कीम, जानिए पूरी डिटेल

LIVE TV



[ad_2]

Source link