Home Bihar JDU में शामिल होंगे सदानंद सिंह के पुत्र: शुभानंद ने कहा- नीतीश कुमार हमारे रॉल मॉडल, पिता पर किए उपकार का बदला चुकाने जा रहे

JDU में शामिल होंगे सदानंद सिंह के पुत्र: शुभानंद ने कहा- नीतीश कुमार हमारे रॉल मॉडल, पिता पर किए उपकार का बदला चुकाने जा रहे

0
JDU में शामिल होंगे सदानंद सिंह के पुत्र: शुभानंद ने कहा- नीतीश कुमार हमारे रॉल मॉडल, पिता पर किए उपकार का बदला चुकाने जा रहे

[ad_1]

पटना6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
सदानंद सिंह व उनके पुत्र शुभानंद मुकेश। - Dainik Bhaskar

सदानंद सिंह व उनके पुत्र शुभानंद मुकेश।

सदानंद सिंह कांग्रेस के कद्दावार नेता रहे। वे कहलगांव विधानसभा सीट से नौ बार विधानसभा चुनाव जीत चुके है। कांग्रेस ने उनके बेटे शुभानंद मुकेश को भी कहलगांव से अपना प्रत्याशी बनाया था। लेकिन सदानंद सिंह के निधन के बाद उनके पुत्र शुभानंद मुकेश अब जदयू का दामन थामेंगे। इसके लिए 12 दिसंबर को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में मिलन समारोह का आयोजन किया गया है।

इस पर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष मंजीत आनंद साहू ने कहा है कि पिता पर किए गए CM नीतीश कुमार के उपकारों को लौटाने और पिता की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए कृतज्ञ पुत्र ने जदयू में शामिल होने का निर्णय लिया है। साहू ने कहा कि विधानसभा की नियुक्ति घोटाले में सदानंद सिंह की संलिप्तता और आरोप पत्र दाखिल हो जाने के बावजूद मुख्यमंत्री की कृपा से ही बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व सदानंद सिंह की न तो गिरफ्तारी हुई थी और ना ही उनके जीवन काल मे नियुक्ति घोटाले मामले का ट्रायल ही शुरू हो पाया था।

हमारे रोल मॉडल हैं इंजीनियर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

भास्कर ने शुभानंद मुकेश से बात की। उन्होंने कहा कि मैं एक इंजीनियर हूं। बिहार की राजनीति में इंजीनियर मुख्यमंत्री हैं। हमलोगों के लिए नीतीश कुमार आदर्श हैं। वे हमारे रोल मॉडल हैं। हमें नहीं लगता है कि 15 साल में जो कार्य उन्होंने किए हैं उतना किसी ने बिहार में नहीं किया है। शुभानंद ने कहा कि मैं जिस दिन जदयू की सदस्यता लूंगा उस दिन विस्तार से अपना पक्ष रखूंगा कि मैं कांग्रेस से जदयू में शामिल क्यों हो रहा है। बाकी जो लोग कांग्रेस की ओर से सवाल उठा रहे हैं उनको भी जवाब दूंगा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link