Home Bihar अररिया में कपड़ा व्यवसाई को मारी गोली: हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारकर लूटे 50 हजार, पुलिस ने बाइक के साथ किया गिरफ्तार

अररिया में कपड़ा व्यवसाई को मारी गोली: हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारकर लूटे 50 हजार, पुलिस ने बाइक के साथ किया गिरफ्तार

0
अररिया में कपड़ा व्यवसाई को मारी गोली: हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारकर लूटे 50 हजार, पुलिस ने बाइक के साथ किया गिरफ्तार

[ad_1]

अररिया3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
अररिया में कपड़ा व्यवसाई को मारी गोली - Dainik Bhaskar

अररिया में कपड़ा व्यवसाई को मारी गोली

अररिया के बौसी थाना क्षेत्र के विनोदपुर के पास 6 दिसंबर की शाम हथियारबंद अपराधियों ने कपड़ा व्यवसाई के दो कर्मियों को गोली मारकर उनसे तकरीबन 50 हजार रूपया लूट लिया गया था। इस कांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया गया। लूट कांड में शामिल तीन आरोपियों को लूटी गई कुछ रकम और बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी देते हुए अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि लूट कांड में शामिल मुख्य आरोपी को पहले पुलिस ने गिरफ्तार किया जिसके निशानदेही पर उसके दो अन्य सहयोगियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया साथ ही साथ पुलिस ने लूटी गई रकम में से 11 हजार उनके पास से बरामद भी कर लिए है। वहीं जानकारी देते हुए अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बीते 6 दिसंबर कि शाम बौसी थाना क्षेत्र अर्तगत मिर्जापुर से विनोदपुर जाने वाली पक्की सड़क पर अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा अररिया के कपड़ा व्यवसायी के दो कर्मी को गोली मारकर 50 हजार रूपया लूट लिया गया था। जिसकों लेकर बौसी थाना में कांड संख्या 124/2022 दर्ज किया गया था। एसपी ने मामले के उद्भेदन को लेकर एक टीम गठित कि थी। टीम ने महज 72 घंटे के अन्दर उद्भेदन कर लिया।

वहीं एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुष्कर कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान के बाद कांड में संलिप्त अभियुक्त को चिन्हित किया। जिसमें अररिया आर एस ओपी क्षेत्र के चन्द्रदेई निवासी तनवीर पिता समसुद्दीन को गिरफ्तार कर पूछताछ की जिसमें उसने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए लूट में शामिल अररिया आर एस ओपी क्षेत्र के हृदयपुर निवासी राजिक पिता मो० इशा व रानीगंज थाना क्षेत्र अर्तगत गिधवास निवासी विक्रम गोस्वामी पिता सूर्यानंद गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया व तनवीर के घर से बिछावन के नीचे रखा हुआ कांड में लूटा गया बाइक व 11000 रूपया भी बरामद कर विधिवत जप्त किया गया है। वहीं एसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा है कि लूट कांड का उद्भेदन करने वाली टीम को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link