Home Bihar अररिया में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से हुआ हादसा, दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

अररिया में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से हुआ हादसा, दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

0
अररिया में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से हुआ हादसा, दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

[ad_1]

अररियाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
सड़क हादसे में बाइक सवार की हुई मौत - Dainik Bhaskar

सड़क हादसे में बाइक सवार की हुई मौत

अररिया फारबिसगंज मार्ग में एन एच 57 पर मानिकपुर ओवरब्रिज के समीप शनिवार को 4:30 बजे के करीब अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे व्यक्ति को स्थानीय लोगों के द्वारा आनन- फानन में सदर अस्पताल अररिया ले जाया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस

वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा सिमराहा थाना पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिमराहा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया। जहां शव का पोस्टमार्टम करा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दी गई। वहीं मृतक की पहचान पलासी थाना क्षेत्र के बलुआ डोढ़ी वार्ड संख्या 11 निवासी स्वर्गीय तारणी प्रसाद ठाकुर के 75 वर्षीय पुत्र जागेश्वर प्रसाद ठाकुर के रूप में की जा रही है।

वहीं घटना को लेकर जानकारी देते हुए मृत जागेश्वर प्रसाद ठाकुर के पुत्र सुकांत आदर्श ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता जागेश्वर प्रसाद ठाकुर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता थें। जो शनिवार की दोपहर 3:00 बजे के करीब अररिया बस स्टैंड में किसी व्यक्ति से लिफ्ट लेकर नरपतगंज थाना क्षेत्र के सैफगंज अपने मित्र के स्कूल के स्थापना दिवस के मौके पर शरीक होने जा रहे थे, इसी दौरान मानिकपुर ओवरब्रिज के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते हैं मौके पर सदर अस्पताल परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link