Home Bihar अशोक ने तय किया मुखिया से MLC तक का सफर: परिवार का रहा है राजनीति से पुराना नाता, जदयू प्रत्याशी को दी करारी हार

अशोक ने तय किया मुखिया से MLC तक का सफर: परिवार का रहा है राजनीति से पुराना नाता, जदयू प्रत्याशी को दी करारी हार

0
अशोक ने तय किया मुखिया से MLC तक का सफर: परिवार का रहा है राजनीति से पुराना नाता, जदयू प्रत्याशी को दी करारी हार

[ad_1]

नवादाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
जीत के बाद खुशी जताते अशोक (बीच में सफेद कपड़े में) - Dainik Bhaskar

जीत के बाद खुशी जताते अशोक (बीच में सफेद कपड़े में)

नवादा से नवनिर्वाचित युवा विधान पार्षद अशोक कुमार पंचायती राज की उपज रहे हैं। उन्होंने मुखिया से लेकर एमएलसी तक सफर तय किया है। वर्ष 2011 में वे सदर प्रखंड के भदोखरा पंचायत के मुखिया पद पर काबिज हुए। सीट रिजर्व होने के बाद वर्ष 2016 में नारदीगंज से जिला परिषद सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इसके बाद 2021 के पंचायत चुनाव में नारदीगंज से दोबारा जिला परिषद सदस्य पद पर काबिज हुए। धीरे-धीरे इनकी राजनीतिक ताकत बढ़ती चली गई।

परिवार का रहा है राजनीतिक नाता
इनके परिवार के कई सदस्य सक्रिय राजनीति में रहे हैं। दादा स्व. जेहल प्रसाद जिला परिषद अध्यक्ष रह चुके हैं। पिता स्व. कृष्णा प्रसाद विधायक तो मां प्रमिला देवी विधान पार्षद रहीं। चाचा राजबल्लभ प्रसाद मंत्री का पदभार संभाल चुके हैं। एक चाचा रोहिता प्रसाद भदोखरा पंचायत के मुखिया रह चुके हैं। दूसरे चाचा विनोद यादव अभी राजद के प्रदेश महासचिव हैं। इस प्रकार परिवार की राजनीतिक विरासत को भी अशोक संभाल रहे हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link