Home Bihar आज ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहेगा: 5 जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट, 4 डिग्री तक बढ़ेगा रात का तापमान

आज ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहेगा: 5 जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट, 4 डिग्री तक बढ़ेगा रात का तापमान

0
आज ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहेगा: 5 जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट, 4 डिग्री तक बढ़ेगा रात का तापमान

[ad_1]

पटनाएक घंटा पहले

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

बिहार के सभी जिलों में दिन और रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। लगातार धीरे-धीरे ठंड कम हो रही है। बीते दिन सोमवार को बिहार के 23 जिलों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

किशनगंज और भागलपुर के सबौर को छोड़कर सभी 21 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि, अभी बिहार के सभी हिस्सों में कोहरे जैसी स्थिति सुबह और रात के समय बनी हुई है।

कई जिलों में दिन में धुंध

पटना, गया, भागलपुर, सीवान सहित आधा दर्जन जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता 40 से 60 मीटर के बीच थी। दिन में भी धुंध की स्थिति रही। वहीं सोमवार को किशनगंज जिला सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी पटना के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इसके साथ ही तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

आज यानी मंगलवार को ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहेगा। प्रदेश के कुल जिलों में धूप निकली रहेगी तो वहीं कुछ जिलों में बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के रात्रि के तापमान मे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि और अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना जताई है।

5 जिलों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट

बिहार के भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर और भभुआ में मंगलवार को घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग के द्वारा यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान उत्तर पश्चिम की तरफ से छह से आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बर्फीली हवाओं के वजह से पूरे बिहार में कंपकंपी की स्थिति बनी रह सकती है।

किशनगंज रहा सबसे ठंडा

प्रदेश में सोमवार को किशनगंज जिला सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया में 10.5 डिग्री, सारण में 10.2, बांका 10.5 डिग्री, नवादा में 12.7 डिग्री, भागलपुर में 13 डिग्री और राजधानी पटना में 13.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link