Home Bihar एक समाज है…जो 12 बच्चे पैदा करता है: बढ़ती जनसंख्या पर गिरिराज सिंह बोले- जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बनी तो बड़ी समस्या खड़ी होगी

एक समाज है…जो 12 बच्चे पैदा करता है: बढ़ती जनसंख्या पर गिरिराज सिंह बोले- जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बनी तो बड़ी समस्या खड़ी होगी

0
एक समाज है…जो 12 बच्चे पैदा करता है: बढ़ती जनसंख्या पर गिरिराज सिंह बोले- जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बनी तो बड़ी समस्या खड़ी होगी

[ad_1]

पटना27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत अब दुनिया में सबसे बड़ी आबादी वाला देश बन गया है। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री और बिहार के नेता गिरिराज सिंह ने एक विशेष समुदाय पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एक समुदाय है, जो 12 बच्चे पैदा करता है। उनका मानना है कि अगर हमारे देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बनी तो एक बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी।

इस दौरान उन्होंने ओवैसी पर निशाना साधा। गिरिराज ने कहा कि मोदी सरकार जनसंख्या पर कोई भी कदम उठाती है तो टूकड़े-टूकड़े गैंग और ओवैसी जैसे लोग इसका विरोध कहते है। उन्होंने कहा, “आज देश के अंदर ये टूकड़े- टूकड़े गैंग..मैं नाम नहीं लेना चाहता। ओवैसी कहते कि डराते हैं… धमकाते हैं आबादी के नाम पर। मैं डरा नहीं रहा हूं।”

दरअसल, भारत दुनिया में अब सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। बुधवार को यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड (UNFPA) ने एक रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के मुताबिक अब भारत की जनसंख्या 142 करोड़ 86 लाख है। वहीं चीन की जनसंख्या 142 करोड़ 57 लाख है। यानी हमारी आबादी चीन से करीब 30 लाख ज्यादा है।

बढ़ती आबादी भारत के होलिस्टिक विकास के लिए खतरा

बता दें कि गिरिराज सिंह कई मौके पर जनसंख्या कानून को लेकर विपक्ष पर निशाना साध चुके हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बढ़ती आबादी भारत के होलिस्टिक विकास के लिए खतरा है। हमारे संसाधन सीमित हैं। आज देश में लगभग 150 जिले हैं, जहां का फर्टिलिटी रेश्यो बढ़ गया है, ये किनकी आबादी है? ये आबादी उन्हीं की है जो दर्जन भर बच्चा पैदा करते हैं। ये खास समुदाय की है।

जनसंख्या नियंत्रण पर गिरिराज सिंह के दिए बयान से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…

गिरिराज बोले- देश में जनसंख्या नियंत्रण बिल लाएं:जो धर्म-संप्रदाय कानून न मानें, उनसे वोट देने का अधिकार छीनें

अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में हर एक मिनट में 30 बच्चे पैदा हो रहे हैं। इसलिए देश में जनसंख्या नियंत्रण बिल बहुत जरूरी है। गिरिराज ने ये भी कहा कि बिल को धर्म या संप्रदाय के बिना सभी पर लागू किया जाना चाहिए। जो इसका पालन नहीं करे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाए। उनके वोटिंग राइट्स भी ले लिए जाएं। चीन ने वन चाइल्ड पॉलिसी बनाई। हम उनसे कैसे कॉम्पीट करेंगे। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link