Home Bihar औरंगाबाद जदयू जिलाध्यक्ष बने अशोक सिंह: रफीगंज से दो बार रह चुके है विधायक, नीतीश कुमार के करीबी

औरंगाबाद जदयू जिलाध्यक्ष बने अशोक सिंह: रफीगंज से दो बार रह चुके है विधायक, नीतीश कुमार के करीबी

0
औरंगाबाद जदयू जिलाध्यक्ष बने अशोक सिंह: रफीगंज से दो बार रह चुके है विधायक, नीतीश कुमार के करीबी

[ad_1]

औरंगाबाद2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ पूर्व विधायक अशोक सिंह - Dainik Bhaskar

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ पूर्व विधायक अशोक सिंह

औरंगाबाद जदयू जिलाध्यक्ष को लेकर पिछले कई महीनों से चल रही अटकलों पर सोमवार को विराम लग गया। पार्टी ने औरंगाबाद के जिलाध्यक्ष का दायित्व रफीगंज के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह को सौंपा है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा सोमवार को पत्रांक 40/23, दिनांक 20 मार्च 2023 को एक अधिसूचना जारी करते हुए रफीगंज के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह को औरंगाबाद का जिलाध्यक्ष बनाया है।

बताते चले कि पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है और समर्थकों को उम्मीद है कि अब जदयू औरंगाबाद में इनके नेतृत्व में बेहतर तरीके से कार्य करेगा। पूर्व विधायक के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के प्रवक्ता तेजेंद्र कुमार सिंह, रफीगंज जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, रितेश कुमार सिंह एवं नौगढ़ के पूर्व मुखिया राकेश कुमार सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है और कहा है कि पार्टी इनके नेतृत्व में और भी मजबूत स्थिति में आएगी।

पत्नी निशा सिंह के साथ पूर्व विधायक अशोक सिंह।

पत्नी निशा सिंह के साथ पूर्व विधायक अशोक सिंह।

रफीगंज विधानसभा से दो बार रह चुके विधायक

बताते चले कि अशोक कुमार सिंह रफीगंज से दो बार लगातार विधायक बने। इस दौरान उन्होंने लोगो की अथक सेवा की। वहीं क्षेत्र में काफी विकाश किया। बता दें कि 2010 से लेकर 2020 तक इन्होंने विधायक का कमान सम्भाला। 2020 के विधानसभा चुनाव में अशोक सिंह जदयू से चुनाव लड़े तो वहीं राजद से मो० नेहाल उद्दीन लड़ें। जिसमें नेहाल उद्दीन जनता के अपार मतों से विजयी हुई। वहीं उसी विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़े प्रमोद सिंह से भी अशोक सिंह को भारी नुकसान हुआ था।

पिंटू मेहता से भारी नुकसान सह हारे थे अशोक सिंह

बता दें कि 2020 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के टिकट से चुनाव लड़े पिंटू मेहता से भी काफी नुकसान हुआ था। क्योकि कुशवाहा जाती का वोट पिंटू मेहता ने अपने हिस्से में ले लिया था। वहीं कुशवाहा वोटरों से ही लगातार दो बार अशोक सिंह विधायक बने। वहीं जदयू में नीतीश कुमार के काफी करीबी बताए जाते है अशोक सिंह। वहीं समर्थकों में अब खुशी की लहर दौड़ रही है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link