Home Bihar औरंगाबाद में दो पक्षों में झड़प: आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो महिला समेत चार लोग जख्मी

औरंगाबाद में दो पक्षों में झड़प: आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो महिला समेत चार लोग जख्मी

0
औरंगाबाद में दो पक्षों में झड़प: आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो महिला समेत चार लोग जख्मी

[ad_1]

औरंगाबाद13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मारपीट में जख्मी महिला

शुक्रवार को आपसी विवाद में दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। जिसमें दो महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए। घटना सदर प्रखंड के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कनबेहरी गांव की है। जख्मियों में उसी गांव निवासी अरविंद राम, रामरति देवी, रूबी देवी व अरुण राम शामिल है। घटना के बाद सभी जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां सभी का इलाज किया गया।

अरविंद राम एक वर्ष पूर्व अपने घर के मुख्य दरवाजे पर एक लोहे की गेट लगवाया था, उसी को लेकर गोतिया कन्हाई के साथ हमेशा विवाद चल रहा था। इसी क्रम के शनिवार अचानक हमले करने के मकसद से घर में घुस गया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई। बहस होते-होते मामला बढ़ गया। जिसके बाद कन्हाई ने करण, शिवनंदन को बुलाकर लाठी डंडे से पूरे परिवार पर हमला कर दिया। इसमें सभी लोग घायल हो गए।

घटना के बाद ग्रामीणों एवं परिजनों के माध्यम से दोनों पक्षों को अलग किया गया और जख्मियों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मुफस्सिल थाना को दे दी गई है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि मारपीट की घटना की सूचना मिली है। आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link