Home Bihar औरंगाबाद में नदी से महिला का शव बरामद: स्थानीय लोगों ने दी सूचना, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस

औरंगाबाद में नदी से महिला का शव बरामद: स्थानीय लोगों ने दी सूचना, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस

0
औरंगाबाद में नदी से महिला का शव बरामद: स्थानीय लोगों ने दी सूचना, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस

[ad_1]

औरंगाबाद2 घंटे पहले

औरंगाबाद में नदी से महिला का शव बरामद

औरंगाबाद में रविवार को मदार नदी से एक महिला का शव पौथू पुलिस बरामद किया है। हालांकि अब तक शव का शिनाख्त नहीं हो पाया है। घटना पौथू थाना क्षेत्र के ईटार गांव समीप मदार नदी की है। मृतका की उम्र करीब 42 साल बतायी जा रही है। अब तक महिला का शिनाख्त नहीं हो पाया है। पुलिस तहकीकात में जुटी है।

रविवार को ईटार गांव के कुछ लोग टहलते हुए मदार नदी की ओर पहुंचे तो महिला का शव देखा। शव देखते ही लोग चौंक गए। इसकी सूचना गांव के अन्य लोगों को दी। जिसके बाद मौके पर दर्जनों लोगों की भीड़ जुट गई। फिर इसकी सूचना कुछ लोगों ने पौथू पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया।

इस संबंध में पौथू थानाध्यक्ष ने बताया कि नदी से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। शव का शिनाख्त करने की प्रयास की जा रही है। आसपास के थानों से मदद लिया जा रहा है। 72 घंटे तक पुलिस अभिरक्षा में शव को रखा जाएगा। इसके बाद भी अगर शिनाख्त नहीं हो पाएगा तो शव का अंतिम संस्कार करा दिया जाएगा

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link