Home Bihar खगड़िया में सुबह से छाया है घना कोहरा: ठंडी हवाओं ने फिर से बढ़ा दी कनकनी, कोहरे के कारण वाहनों का परिचालन प्रभावित

खगड़िया में सुबह से छाया है घना कोहरा: ठंडी हवाओं ने फिर से बढ़ा दी कनकनी, कोहरे के कारण वाहनों का परिचालन प्रभावित

0
खगड़िया में सुबह से छाया है घना कोहरा: ठंडी हवाओं ने फिर से बढ़ा दी कनकनी, कोहरे के कारण वाहनों का परिचालन प्रभावित

[ad_1]

खगड़िया30 मिनट पहले

खगड़िया में एक बार फिर से मौसम में अचानक बदलाव हो गया है। सुबह से ही आसमान में घना कोहरा छाया हुआ है और ठंडी हवा के कारण ठंड का असर बढ़ गया है। सुबह 9 बजे तक धूप का दर्शन भी नहीं हुआ और कोहरे की चादर से आसमान ढके रहने के कारण विजुबलिटी भी कम रही।

कोहरे के कारण वाहनों के परिचालन पर भी असर देखा जा रहा है। कोहरे के कारण वाहनों को टाइट जलाकर सावधानी से वाहन चलाते देखा जा रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने मौसम में कोई बदलाव नहीं होने की बात कही है। मौसम वैज्ञानिक एनके सिंह ने बताया कि तापमान में कोई कमी नहीं आई है। आज का अधिकतम तापमान 25 डिग्री तो न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस है।

कोहरा छटने के बाद धूप निकलेगी। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अभी सुबह और शाम को कोहरे का प्रभाव रहेगा, मगर ठंड का असर कम रहेगा। उन्होंने बताया कि यह मौसम गेंहू फसल के लिए काफी फायदेमंद है।

अचानक कोहरा छाने से सताने लगा ठंड बढ़ने की चिंता

इधर मंगलवार की अहले सुबह से घना कोहरा छा जाने से लोगों को चिंता सता रही है कि कहीं फिर से न ठंड का प्रभाव बढ़ जाए। कोहरे और कनकनी के कारण लोगों को घर में दुबके रहने पर मजबूर कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि इस बार जनवरी माह में बीते चार पांच दिनों पहले तक कड़ाके की ठंड महसूस की गई। जिससे लोगों का हाल बेहाल रहा।

धीरे धीरे तापमान में वृद्धि हुई तो जनजीवन सामान्य हुआ। दिन में धूप की गर्माहट से लोगों को ठंड से राहत मिल रही थी। लेकिन एक बार फिर से कोहरा और ठंडी हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link