Home Bihar गंगा में उफान : आज शाम से जलस्तर घटने की: गंगा पथ व मेट्रो के कास्टिंग यार्ड में घुसा बाढ़ का पानी, काम बंद

गंगा में उफान : आज शाम से जलस्तर घटने की: गंगा पथ व मेट्रो के कास्टिंग यार्ड में घुसा बाढ़ का पानी, काम बंद

0
गंगा में उफान : आज शाम से जलस्तर घटने की: गंगा पथ व मेट्रो के कास्टिंग यार्ड में घुसा बाढ़ का पानी, काम बंद

[ad_1]

पटना36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कृष्णा घाट के पाथवे पर चढ़ा पानी - Dainik Bhaskar

कृष्णा घाट के पाथवे पर चढ़ा पानी

गंगा का जलस्तर गांधी घाट पर खतरे के निशान काे पार कर चुका है। सोमवार की सुबह 6 बजे ही यहां जलस्तर 48.62 मीटर पर था। यानी, खतरे के निशान से 2 सेमी ऊपर। बढ़ोतरी अभी जारी है।

मंगलवार की रात से घटने की उम्मीद है। जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों के मुताबिक बक्सर में गंगा का जलस्तर स्थिर हो गया है। इलाहाबाद और वाराणसी में घटने लगा है। इस बीच, लाेकनायक गंगा पथ और मेट्रो के कास्टिंग यार्ड में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है।

इससे काम पूरी तरह ठप हो गया है। गंगा पथ के इंजीनियरों के मुताबिक सुपर स्ट्रक्चर की लांचिंग बाधित हो गई है। गंगा पथ काे गायघाट तक दिसंबर तक चालू करने का लक्ष्य है। 23 स्पैन चढ़ाने के बाद पीएमसीएच से गायघाट तक गंगा पथ चालू हो जाएगा। रिवर फ्रंट पर पानी बह रहा है।

बिंद टोली के लोगों को प्रशासन ने दीं दो नावें

बिंद टोली इलाके में रहने वाले लोग पानी से घिर गए हैं। इन लोगों को शहर में आने-जाने के लिए प्रशासन ने दो नाव उपलब्ध कराई है। पिछले साल गांधीघाट पर 50 मीटर जलस्तर जाने के बाद दियारा में रहने वाले लोगों का पलायन शुरू हुआ था। अभी पलायन की स्थिति नहीं है।

हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से गंगा किनारे वाले आठ अंचल के सीओ अलर्ट जारी किया गया है। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने स्थानीय लोगों से समन्वय स्थापित रखने, लगातार मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है। आवश्यकता पड़ने पर नाव सहित अन्य आपदा के तहत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

पुनपुन और सोन खतरे के निशान से नीचे
पुनपुन और सोन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। सोमवार की सुबह 6 बजे कोईलवर में साेन का जलस्तर 51.60 मीटर मापा गया है। जबकि, यहां खतरे का निशान 55.52 मीटर है। वहीं पुनपुन नदी का जलस्तर श्रीपालपुर में 48.17 मीटर मापा गया है। जबकि, यहां खतरे का निशान 50.60 मीटर है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link