Home Bihar गया में गर्मी के दिनों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री: अब प्री मॉनसून की गतिविधियां बढ़ेंगी, जानें मौसम विभाग का ये पूर्वानुमान

गया में गर्मी के दिनों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री: अब प्री मॉनसून की गतिविधियां बढ़ेंगी, जानें मौसम विभाग का ये पूर्वानुमान

0
गया में गर्मी के दिनों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री: अब प्री मॉनसून की गतिविधियां बढ़ेंगी, जानें मौसम विभाग का ये पूर्वानुमान

[ad_1]

गया5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गया में मौसम का मिजाज।

गया में वैशाख अप्रैल में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किए जा रहे। बारिश और बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। 12 अप्रैल के बाद मौसम तल्ख होने लगा था।

आलम यह था कि 18 और 19 अप्रैल को गया हीट वेव की चपेट में रहने लगा था, लेकिन बंगाल की खाड़ी से एक बार फिर आई आंधी पानी और वज्रपात ने मौसम को सुहाना बना दिया। इसके बाद जिले में अधिकतम पारा सामान्य से अधिक रहने वाला लुढ़क कर नॉर्मल से 7 डिग्री तक नीचे चला गया। मौसम वैज्ञानिक की मानें तो अप्रैल की आखिर में बिहार सहित गया में लू से राहत रहेगी। साथ ही मौसम विज्ञान प्रो मानसून बारिश का पूर्वानुमान लगा रहा है।

मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल का कहना है कि उपग्रह तस्वीरों से मिली जानकारी के अनुसार तीव्रता वाली पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी पर्वतीय इलाकों पर बनी हुई है जो पूर्व दिशा की ओर अग्रसर है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य प्रदेश के मध्य भागों पर और दूसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तमिलनाडु पर बना हुआ है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी के ऊपर एंटी साइक्लोन बना हुआ है। चक्रवर्ती हवा इन दोनों क्षेत्रों के बीच से गुजर रही है। उड़ीसा से लेकर उप हिमालय पश्चिम बंगाल तक आसार बना हुआ है। पूरब में बंगाल की खाड़ी से और पश्चिम में अरब सागर से नमी युक्त हवा का प्रवाह हो रहा है।

[ad_2]

Source link