Home Bihar गया में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवा के बीच रिमझिम बारिश भी हुई, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत

गया में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवा के बीच रिमझिम बारिश भी हुई, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत

0
गया में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवा के बीच रिमझिम बारिश भी हुई, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत

[ad_1]

गयाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

गया में मौसम का मिजाज शुक्रवार की रात से बदल गया। तेज हवा के साथ रिमझिम शुरू हुई बारिश से मौसम सुहाना सा हो गया। हवा के साथ बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से भी राहत मिली है। इससे पहले गुरुवार की शाम तेज हवा और बूंदा-बूंदी ने लोगों को थोड़ी देर के लिए राहत पहुंचाई थी।

शाम से ही ठंडी हवा चल रही थी

वहीं गुरुवार की देर शाम से ही ठंडी-ठंडी हवा चल रही थी। जिससे तापमान में भी भारी गिरावट हुई है। जिले कई जगहों पर तेज गरज के साथ जोरदार बारिश हुई है। वहीं बारिश से अभी तक जान माल की नुकसान नहीं होने की सूचना नहीं है।

दरअसल, इन दिनों गया जिले में काफी गर्मी पड़ रही थी। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना को देखते हुए एक दिन पहले अलर्ट जारी किया था। किसानों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link