Home Bihar गोपालगंज के स्टूडेंट का कारनामा!: इंटर की आंसरशीट में लिखा भोजपुरी गाना, खेसारी लाल यादव के बारे में दी जानकारी

गोपालगंज के स्टूडेंट का कारनामा!: इंटर की आंसरशीट में लिखा भोजपुरी गाना, खेसारी लाल यादव के बारे में दी जानकारी

0
गोपालगंज के स्टूडेंट का कारनामा!: इंटर की आंसरशीट में लिखा भोजपुरी गाना, खेसारी लाल यादव के बारे में दी जानकारी

[ad_1]

गोपालगंज16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
वायरल आंसर शीट। - Dainik Bhaskar

वायरल आंसर शीट।

गोपालगंज में इंटर के एक स्टूडेंट का आंसर शीट सामने आया है। इसमें हाल में चर्चित एक भोजपुरी गाना ‘ ए राजा छूटता पसीना गरमी होला, जाईं बजारे ले ले आईं एगो कोको कोला’ लिखा गया है। इसके साथ ही भोजपुरी गायक-एक्टर खेसारी लाल यादव के बारे में भी लिखा है। आंसर शीट में दिख रहा है कि यह भोरे प्रखंड के बीपीएस कॉलेज का है। इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा के दौरान हिंदी विषय के प्रश्न संख्या चार के उत्तर में अखिलेश यादव नामक छात्र ने इसे लिखा है।

आंसर शीट का ऊपरी हिस्सा।

आंसर शीट का ऊपरी हिस्सा।

इस बारे में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ उदय शंकर पांडेय ने बताया कि किसी के द्वारा जानबूझ कर कॉलेज को बदनाम करने कि कोशिश की जा रही है। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि इस आंसर शीट को किसी द्वारा लिखा गया भी है कि नहीं। या किसी ने जानबूझकर कालेज के साथ-साथ छात्र का भी मजाक उड़ाया है।

भोरे का बीपीएस कॉलेज।

भोरे का बीपीएस कॉलेज।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link