Home Bihar गोवा CM प्रमोद सावंत पर पटना में परिवाद दायर: जदयू नेता ने किया मुकदमा, कहा-बिहार-उत्तरप्रदेश की जनता से माफी मांगनी पड़ेगी

गोवा CM प्रमोद सावंत पर पटना में परिवाद दायर: जदयू नेता ने किया मुकदमा, कहा-बिहार-उत्तरप्रदेश की जनता से माफी मांगनी पड़ेगी

0
गोवा CM प्रमोद सावंत पर पटना में परिवाद दायर: जदयू नेता ने किया मुकदमा, कहा-बिहार-उत्तरप्रदेश की जनता से माफी मांगनी पड़ेगी

[ad_1]

पटना22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्रमोद सावंत की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

प्रमोद सावंत की फाइल फोटो।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि राज्य में 90 फ़ीसदी अपराध प्रवासी मजदूर करते हैं। इस बयान को लेकर बिहार में हंगामा तो हुआ ही, अब उनपर पटना के कोर्ट में परिवाद दायर हो गया है। जदयू नेता मनीष सिंह ने पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के सामने परिवाद दायर किया है।

जदयू नेता ने आरोप लगाया है कि भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री अपने प्रदेश में दूसरे राज्य के लोगों को रोज अपमानित और प्रताड़ित करते रहते हैं। उन्हें लोकतंत्र और संविधान पर भरोसा नहीं है। भाजपाई मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को बिहार और उत्तरप्रदेश की जनता से माफ़ी मांगनी पड़ेगी। नहीं तो उन्हें क़ानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ेगा।

मनीष सिंह ने कहा है कि भारत के संविधान के समक्ष हर भारतीय को सम्मान के साथ जीने का अधिकार है।

मनीष सिंह ने कहा है कि भारत के संविधान के समक्ष हर भारतीय को सम्मान के साथ जीने का अधिकार है।

बता दें कि प्रमोद सावंत ने यह बयान 1 मई को लेबर डे के दिन दिया है। प्रमोद सावंत के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति काफी गर्म हो गई है। जदयू और कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधा है। कह रहे हैं कि क्या जो यूपी और बिहार के लोग जाते हैं, वो हिन्दू नहीं है। सबसे ज्यादा बिहार और यूपी के लोग भाजपा शासित राज्यों में प्रताड़ित हो रहे हैं।

मामले में कांग्रेस ने तो आगे बढ़ते हुए यह कह दिया है कि भाजपा के लोग ही दंगाई, अपराधी और देशद्रोही होते हैं।

परिवाद करने वाले जदयू नेता क्या बोले…

मनीष सिंह ने कहा है कि भारत के संविधान के समक्ष हर भारतीय को सम्मान के साथ जीने का अधिकार है। देश के किसी भी हिस्से में हम जाकर रह सकते हैं, लेकिन भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री अपने प्रदेश में दूसरे राज्य के लोगों को नित्यदिन अपमानित और प्रताड़ित करते रहते हैं। उन्हें लोकतंत्र और संविधान पर भरोसा नहीं है। यह लोग राष्ट्रवाद का पाखंड करते हैं। असल में क्षेत्रवाद जातिवाद और धार्मिक उन्माद की बुनियाद पर ही इनकी राजनीति टिकी हुई है।

उन्होंने कहा कि जिस बिहार ने पूरी दुनिया को शून्य दिया। भारत को पहला राष्ट्रपति दिया। सिखों के अंतिम गुरु गोविंद सिंह जी का जहां जन्म हुआ। जहां बुद्ध और महावीर को ज्ञान प्राप्त हुआ। जहां सम्राट अशोक चंद्रगुप्त और बिंबिसार जैसे महान शासक हुए। रामायण लिखने वाले वाल्मी‍कि भी बिहार से ही थे। दुनिया को सर्जरी का ज्ञान भी बिहार से ही मिला। दुनियां का पहला गणतंत्र बिहार के वैशाली में स्थापित हुआ। ज्ञान की भूमि बिहार के लोगों ने अपने मेधा के बल पर पूरी दुनिया में अपना पहचान बनाया और जो लोग प्रतिस्पर्धा में इनका मुकाबला नहीं कर पाते वो लोग बिहारियों से जलन की भावना रखते हैं और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं।

जदयू-कांग्रेस ने क्या-क्या कहा…

जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि भाजपा एक देश-एक कानून की बात करती है। लेकिन, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने जिस तरह से यूपी और बिहार के लोगों को अपराधी कहा है, यह ठीक नहीं है। नेशनल क्राइम ब्यूरो के मुताबिक गुजरात में सबसे ज्यादा मजदूरों को प्रताड़ित किया जाता है। यूपी और बिहार के लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाया जाता है। भाजपा बताए कि यह किस तरह के हिंदू हैं जो हिंदू को ही अपराधी बता रहे हैं। यह फर्जी हिंदू हैं।

वहीं, कांग्रेस के प्रवक्ता असितनाथ तिवारी ने कहा कि भाजपा की शुरू से आदत रही है कि वह बिहार और यूपी के लोगों को अपमानित करती रही है। पहले महाराष्ट्र में अपमानित करा रही थी। जब वहां दाल नहीं गली तो फिर गोवा में इस तरह के बयान देकर बिहार और यूपी के लोगों को बदनाम किया जा रहा है।

असितनाथ तिवारी ने आगे बढ़ते हुए यह कहा कि बिहार के लोग अपराधी नहीं होते है। भाजपाई क्रिमिनल होते हैं, दंगाई होते हैं। आतंकी होते हैं, देशद्रोही होते हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link