Home Bihar छठ महापर्व संपन्न: उगते सूर्य को श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य, देखिए बिहार के विभिन्न छठ घाट की तस्वीरें

छठ महापर्व संपन्न: उगते सूर्य को श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य, देखिए बिहार के विभिन्न छठ घाट की तस्वीरें

0
छठ महापर्व संपन्न: उगते सूर्य को श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य, देखिए बिहार के विभिन्न छठ घाट की तस्वीरें

[ad_1]

समस्तीपुर16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पटना के छठ घाट पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देती व्रती।

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही मंगलवार को चार दिवसीय चैती छठ महापर्व संपन्न हो गया है। इस दौरान छठ व्रतियों ने 36 घंटों तक निर्जला उपवास रखकर भगवान भास्कर की आराधना की और सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व को काफी उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान छठ के गीतों से पूरा क्षेत्र छठमय रहा।‌ पटना, बेतिया, समस्तीपुर, औरंगाबाद, मोतिहारी समेत बिहार के सभी जिलों में सोमवार और मंगलवार को घाट पर छठव्रतियों की भीड़ जुटी।

मंगलवार को तो तड़के करीब 3 बजे से ही छठ व्रती के अलावा श्रद्धालुओं की भीड़ नदी किनारे पहुंचने लगी थी। समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी किनारे दोनों और 2 दर्जन से अधिक घाटों पर लोगों ने उगते हुए सूरज को अर्घ्य दिया। तस्वीरों में देखिए छठ महापर्व…

समस्तीपुर में बुढ़ी गंडक नदी किनारे बने छठ घाट पर श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य।

समस्तीपुर में बुढ़ी गंडक नदी किनारे बने छठ घाट पर श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य।

पटना के छठ घाट पर व्रतियों ने सुबह भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया।

पटना के छठ घाट पर व्रतियों ने सुबह भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया।

मोतिहारी के बेलीसराय बाल उद्यान घाट समेत कई छठ घाट पर अर्घ्य दिया गया।

मोतिहारी के बेलीसराय बाल उद्यान घाट समेत कई छठ घाट पर अर्घ्य दिया गया।

जमुई में सूर्य देवता को श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दिया।

जमुई में सूर्य देवता को श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दिया।

नालंदा में पारंपरिक छठ गीतों के बीच सभी घाटों पर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया गया।

नालंदा में पारंपरिक छठ गीतों के बीच सभी घाटों पर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया गया।

औरंगाबाद के देव सूर्यकुंड तालाब में करीब 7 लाख श्रद्धालुओं ने छठ किया।

औरंगाबाद के देव सूर्यकुंड तालाब में करीब 7 लाख श्रद्धालुओं ने छठ किया।

बेतिया में भगवान भास्कर को श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दिया।

बेतिया में भगवान भास्कर को श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दिया।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link