Home Bihar छपरा में सफाई कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन: नगर आयुक्त का निकाला अर्थी जुलूस, बकाया मानदेय भुगतान की कर रहे मांग

छपरा में सफाई कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन: नगर आयुक्त का निकाला अर्थी जुलूस, बकाया मानदेय भुगतान की कर रहे मांग

0
छपरा में सफाई कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन: नगर आयुक्त का निकाला अर्थी जुलूस, बकाया मानदेय भुगतान की कर रहे मांग

[ad_1]

छपरा43 मिनट पहले

प्रदर्शन के चलते शहर में सफाई नहीं हो पा रही है।

छपरा नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने आज अनोखे रूप में विरोध प्रदर्शन किया। नगर आयुक्त संजय उपाध्याय का अर्थी जुलूस निकाला। सफाई कर्मचारियों ने पारंपरिक वाद्ययंत्र सिंघा के साथ पूरे शहर में अर्थी निकाल विरोध जताया। अनोखे प्रदर्शन को देख सभी लोग ठहर जा रहे थे।

छपरा नगर निगम के परिसर से शुरू हुआ अर्थी जुलूस शहर के नगरपालिका चौक, योगिनियां कोठी, कचहरी स्टेशन, मौना चौक से साहेबगंज होते हुए पुनः नगर निगम के परिसर में आकर समाप्त हो गया। जुलूस समाप्त होने के बाद प्रदर्शकारियों ने मानद शव को नगर निगम आयुक्त कार्यालय के सामने दहन कर दिया।

बकाया मानदेय के साथ वेतन बढ़ाने का मांग कर रहे प्रदर्शनकारी
छपरा नगर निगम के सफाई कर्मचारी बकाए वेतन के साथ नए सत्र में वेतन बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं। बताते चलें कि सफाई कर्मचारियों का वेतन भुगतान विगत कई महीनों से लंबित है। होली के मद्देनजर सभी कर्मचारी अपने बकाए वेतन के भुगतान की मांग कर रहे हैं। नगर निगम आयुक्त द्वारा सफाई कर्मचारियों के बातों को अनसुना किये जाने पर सफाई कर्मचारी प्रदर्शन पर उतारू हो गए है।

विगत चार दिनों से चल रहे प्रदर्शन के चलते शहर में सफाई नहीं हो पा रही है, जिसके चलते सड़कों पर कूड़े का अंबार लग गया है। फिलहाल सभी सफाई कर्मचारी नगर निगम के मुख्य गेट पर बैठ धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सियाराम सिंह ने कहा कि नगर निगम आयुक्त द्वारा हमारी बातों को अनसुना किया जा रहा है। बढ़ते समय के साथ प्रदर्शन उग्र होता चला जाएगा। आगे हमलोग वरीय अधिकारियों के आवास के सामने कूड़ा फैलाओ आंदोलन संचालित करेंगे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link