Home Bihar जमुई में पेड़ से लटका मिला एक युवक का शव: युवक की चार दिन पहले हुई थी शादी, पूजा में आया था ससुराल

जमुई में पेड़ से लटका मिला एक युवक का शव: युवक की चार दिन पहले हुई थी शादी, पूजा में आया था ससुराल

0
जमुई में पेड़ से लटका मिला एक युवक का शव: युवक की चार दिन पहले हुई थी शादी, पूजा में आया था ससुराल

[ad_1]

जमुईएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

जमुई में शनिवार को चकाई थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित नन्हिया गांव में आम के पेड़ से गमछा के सहारे झुलता एक युवक का शव देखा गया। जिससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जसीडीह थाना क्षेत्र के मोशनीडीह गांव निवासी गोपाल मुर्मू का 22 वर्षीय पुत्र रामबाबू मुर्मू के रूप में की गई।

घटना की जानकारी इलाके में आगे की तरह फैल गई। शव को देखने के लिए घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने थाना को दी जिसके बाद थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। युवक की चार दिन पहले शादी हुई थी। ससुराल में पूजा रहने पर पत्नी के साथ ससुराल आया था। जहां शनिवार को गांव में ही एक पेड़ से झूलता हुआ उसका शव बरामद किया गया।

वहीं स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए कहा कि किसी ने युवक की हत्या कर गमछा के सहारे पेड़ पर लटका दिया है। 24 अप्रैल को भी चकाई थाना क्षेत्र सीमरढावा गांव के जंगल में दो युवक को अपराधियों ने बंधक बनाकर उन्हें पत्थर से कूच-कूच कर मार दिया था। इसके बाद 27 अप्रैल को भी चकाई थाना क्षेत्र के पोसत मारा जंगल स्थित एक बबूल के पेड़ से रस्सी के जरिए फंदे में झूलता हुआ एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया।

[ad_2]

Source link