[ad_1]
भागलपुर5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
अस्पतला के बाहर पड़ा शव।
भागलपुर में मंगलवार को जहरीली शराब से बिहार पुलिस के जवान की मौत हो गई। सोमवार को जहरीली शराब पीने से हालत बिगड़ने पर भागलपुर के मायागंज अस्पताल में जवान को भर्ती कराया गया थ। जहां इलाज के दौरान मौत हुई है। वहीं मृतक बिहार पुलिस का जवान जब अस्पताल में गम्भीर हालत में भर्ती हुआ था तो मीडिया के कैमरे पर उसने खुद शराब पीने की बात बताई थी। हालांकि अब पुलिस जवान चंदन इलाज के दौरान मौत हो गई है।
मृतक चंदन शेखपुरा जिले के गगाओं गांव के निवासी अखिलेश्वर प्रसाद सिंह का 30 वर्षीय पुत्र है। जो हाल में ही बिहार पुलिस में नोकरी लगी थी। वो फिलहाल बांका जिले में ट्रेनिंग कर रहे थे। परिजन संजय कुमार ने बताया कि- अचनाक पेट के दर्द उठा और उल्टी होने लगा जिसके बाद अस्पताल भर्ती कराया गया और मौत हो गई। मृतक चंदन को दो बच्चे हैं।
मौत से पहले कैमरे पर शराब पीने की बात कबूली
मृतक चंदन ने बताया को शराब की हाफ बोतल सेवन किया था। इसके बाद हालत बिगड़ने लगा और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद पांच घण्टे के बाद आंख की रोशनी चले गई और उल्टी होना शुरू हो गया। मृतक चंदन बिहार पुलिस की नौकरी जॉइन बेगूसराय जिला बल के योगदान दिया था। इसके बाद बांका पुलिस लाइन में ट्रेनिंग कर रहा था और प्रशिक्षण केंद्र में ही शराब का हाफ बोतल विदेशी शराब सेवन किया था। मृतक चंदन के खुद कैमरे पर बताया है।
परिजनों ने बताया कि चंदन की शादी पांच साल पहले हुई थी और उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद से परिवार वालों के बीच कोहराम मचा हुआ है हालांकि परिजन मीडिया से बचते नजर आए।
[ad_2]
Source link