Home Bihar जहानाबाद में 3 साल से चल रहा था सेक्स रैकेट: 12 लड़की और 11 लड़के पकड़ाए, पूछने पर कहा- एक हजार रुपए लेता था होटल संचालक

जहानाबाद में 3 साल से चल रहा था सेक्स रैकेट: 12 लड़की और 11 लड़के पकड़ाए, पूछने पर कहा- एक हजार रुपए लेता था होटल संचालक

0
जहानाबाद में 3 साल से चल रहा था सेक्स रैकेट: 12 लड़की और 11 लड़के पकड़ाए, पूछने पर कहा- एक हजार रुपए लेता था होटल संचालक

[ad_1]

जहानाबाद15 मिनट पहले

पुलिस ने लड़के और लड़कियों को हिरासत में ले लिया।

जहानाबाद में कोर्ट होल्ट के समीप शिव सत्य और ओमकारा रेस्ट हाउस में बड़ा सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने छापेमारी की तो 12 लड़की और 11 लड़की पकड़ाए। इनमें से कुछ आपत्तिजनक हालत में थे।

चौंकाने वाली बात तो यह है कि कुछ लड़की स्कूल ड्रेस में थी। एक लड़के ने बताया कि एक हजार रुपए का रेट फिक्स था। होटल संचालक यह रुपए लेता था। पुलिस टीम इनसे पूछताछ कर रही है। सेक्स रैकेट के खुलासे के बाद मोहल्ले के लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि पिछले 3 साल से इस होटल में देह व्यापार चल रहा था।

मामले में जहानाबाद के एसडीपीओ ​​​​​अशोक कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस रेस्ट हाउस में गलत तरीके से कागजात लेकर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर सोमवार को रेस्ट हाउस में छापेमारी की गई। यहां 12 लड़कियां 11 लड़के को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया।

पुलिस ने लड़कों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने लड़कों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर सेक्स रैकेट चलने की अनुमान नहीं था। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 3 साल से इस होटल में धंधा चल रहा था। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई है।

लड़की को लेकर थाने जाती पुलिस।

लड़की को लेकर थाने जाती पुलिस।

लोगों का कहना है कि होटल संचालक नाबालिग को बहला-फुसलाकर इस धंधे में धकेल देता था। उसे पैसों का प्रलोभन देकर गंदा काम करवाता था। होटल संचालक एक हजार रुपए में कुछ घंटों के लिए कमरा उपलब्ध करवाता था। इसकी शिकायत कई बार पुलिस से की गई थी लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और होटल संचालक की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link