Home Bihar जिम ट्रेनर गोलीकांड में खुशबू सिंह को मिली जमानत: पटना के जेल में गुजरे 20 महीने, हर तारीख पर कोर्ट में लगानी होगी हाजिरी

जिम ट्रेनर गोलीकांड में खुशबू सिंह को मिली जमानत: पटना के जेल में गुजरे 20 महीने, हर तारीख पर कोर्ट में लगानी होगी हाजिरी

0
जिम ट्रेनर गोलीकांड में खुशबू सिंह को मिली जमानत: पटना के जेल में गुजरे 20 महीने, हर तारीख पर कोर्ट में लगानी होगी हाजिरी

[ad_1]

पटना22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
खुशबू सिंह और जिम ट्रेनर विक्रम के साथ की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

खुशबू सिंह और जिम ट्रेनर विक्रम के साथ की फाइल फोटो।

पटना के बहुचर्चित जिम ट्रेनर गोलीकांड मामले में जेल में बन्द खुशबू सिंह को कोर्ट से जमानत मिल गई है। जिम ट्रेनर विक्रम सिंह के वकील द्विवेदी सुरेंद्र ने इसकी पुष्टि की है। वकील के अनुसार बुधवार को जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी। तब खुशबू के वकील ने अपनी दलीलों को कोर्ट के सामने रखा। कहा कि जिम ट्रेनर पर हुए जानलेवा हमला के इस मामले में गिरफ्तार कई आरोपियों को जमानत मिली है। खुशबू लंबे वक्त से जेल में बन्द हैं। वो एक महिला हैं और उन्हें भी जमानत मिलनी चाहिए। इसके बाद उनका पक्ष सुनते हुए कोर्ट ने जमानत दे दी।

सीनियर वकील द्विवेदी सुरेंद्र के अनुसार जमानत देते हुए कोर्ट ने कहा कि खुशबू सिंह को हर तारीख पर हाजिरी लगानी पड़ेगी। जिम ट्रेनर विक्रम सिंह को 18 सितंबर 2021 की सुबह कदमकुआं थाना इलाके में अपराधियों के द्वारा 5 गोली मारी गई थी। सुबह-सुबह वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए थे। वहीं, गंभीर हालत में होने के बाद भी विक्रम खुद स्कूटी चलाकर PMCH पहुंचा था। समय पर इलाज होने के कारण उसकी जान बची थी। इसने पुलिस को दिए अपने बयान में खुशबू और उसके फिजियोथेरेपिस्ट पति राजीव कुमार सिंह का नाम लिया था।

इसके बाद 23 सितंबर 2021 को पटना पुलिस ने मामले की जांच करते हुए खुशबू और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया था। इन दोनों के अलावा पुलिस में मिहिर यादव और इनके जरिए हायर किए गए शूटर्स को भी गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद सभी को जेल भेज दिया गया था। हालांकि, कुछ दिनों बाद ही सबसे पहले राजीव कुमार सिंह को कोर्ट से जमानत मिली थी। मगर, खुशबू की जमानत याचिका को पटना हाईकोर्ट ने पिछले साल खारिज कर दिया था। साथ ही लोअर कोर्ट को 9 महीने में ट्रायल पूरा का डायरेक्शन दिया था। इस कारण करीब 20 महीने खुशबू को बेऊर जेल में गुजारने पड़े।

[ad_2]

Source link