Home Bihar निकाह में अश्लील गाने का विरोध, बारात लौटी: रिसेप्शन पार्टी में जमकर चले लात-घूंसे, JDU के प्रखंड अध्यक्ष समेत 19 को पीटा

निकाह में अश्लील गाने का विरोध, बारात लौटी: रिसेप्शन पार्टी में जमकर चले लात-घूंसे, JDU के प्रखंड अध्यक्ष समेत 19 को पीटा

0
निकाह में अश्लील गाने का विरोध, बारात लौटी: रिसेप्शन पार्टी में जमकर चले लात-घूंसे, JDU के प्रखंड अध्यक्ष समेत 19 को पीटा

[ad_1]

नवादा16 मिनट पहले

नवादा जिले में निकाह में अश्लील गाने के विरोध पर रिसेप्शन पार्टी में जमकर लात-घूंसे चले। बेटी की ससुराल में आए लोगों को जमकर पीटा गया। इसमें पांच महिलाओं समेत 19 लोग घायल हो गए, जिसमें से 12 लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में JDU के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मो. जसीम भी शामिल हैं।

यहां से शुरू हुआ विवाद… मो. समीर ने बताया कि 20 जनवरी को उसकी बहन निखत परवीन की शादी थी। बारात सोनसेहारी गांव से आई थी। बारात में भोजपुरी अश्लील गाना बजाया जा रहा था। इसका हम लोगों ने विरोध किया गया। गाना बजने नहीं दिया गया। इसके कुछ बाराती गुस्सा हो गए। तीन गाड़ी से बिना खाना खाए लौट गए।

बारातियों के लौटने के बाद फिर से निकाह की रस्में शुरू हुईं। निकाह के बाद दुल्हन विदा हो गई, लेकिन बारातियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वह लड़की के गांव वालों के इंतजार में थे।

घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

रिसेप्शन पर गए तो घेरकर पीटा

शादी के बाद 22 जनवरी को सोनसेहारी गांव में रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी। लड़की तरफ से लोग शामिल होने गांव पहुंचे। यहां बारात से लौटे लोगों ने उन्हें घेर लिए। सभी के मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद रिसेप्शन के पार्टी में आए लोगों में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।

अश्लील गानों को लेकर आप क्या सोचते हैं, इस पोल पर अपनी बात रखिए…

अस्पताल में घायलों का इलाज कराते लोग।

अस्पताल में घायलों का इलाज कराते लोग।

महिलाओं को भी नहीं छोड़ा

मारपीट में 5 महिला सहित 19 लोग घायल हुए। इसमें 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें 5 लोगों की हालत गंभीर है। परिवार ने कहा कि मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है। परिवार का कहना है कि पूरा विवाद अश्लील गाना के विरोध करने को लेकर हुआ। घायलों मे समीर रजा, उमर फारूक, यासीन मलिक, मुराद, तौफीक आलम गंभीर रूप से घायल हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link