Home Bihar पटना के गांधी मैदान में कांग्रेस का सत्याग्रह: राहुल की सदस्यता खत्म करने के विरोध में आंदोलन; विधायक और पदाधिकारी जुटेंगे

पटना के गांधी मैदान में कांग्रेस का सत्याग्रह: राहुल की सदस्यता खत्म करने के विरोध में आंदोलन; विधायक और पदाधिकारी जुटेंगे

0
पटना के गांधी मैदान में कांग्रेस का सत्याग्रह: राहुल की सदस्यता खत्म करने के विरोध में आंदोलन; विधायक और पदाधिकारी जुटेंगे

[ad_1]

पटनाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बिहार के प्रमुख कांग्रेसी नेता सत्याग्रह में भाग लेंगे।

लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने के बाद कांग्रेस में आक्रोश है। इसको लेकर पूरे देश के कांग्रेसी सत्याग्रह आंदोलन करने जा रहे। रविवार को पूरे देश में अपने अपने इलाके में कांग्रेस के नेता, विधायक और सांसद सत्याग्रह आंदोलन करेंगे। पटना में भी इसकी तैयारी है। पटना के गांधी मैदान में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बिहार के प्रमुख कांग्रेसी नेता सत्याग्रह में भाग लेंगे। सभी नेता पटना के गांधी मैदान के गांधी मूर्ति के नीचे सत्याग्रह में बैठेंगे।

कांग्रेस नेता राजेश राठौर का कहना है कि मोदी सरकार की बर्बरतापूर्ण नीतियों और लोकतंत्र को समाप्त करने की मंशा के विरोध में यह प्रदर्शन हो रहा है। रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के नीचे बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने के बाद कांग्रेस में आक्रोश है।

लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने के बाद कांग्रेस में आक्रोश है।

इस आशय की जानकारी देते हुए बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि जिस प्रकार देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही, वो निंदनीय है। कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी के साथ द्वेषपूर्ण तरीके से की गई कार्रवाई ने यह बताया कि देश में लोकतंत्र की हत्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा उतारू है।

इसी के खिलाफ बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व और सभी वरिष्ठ नेताओं के उपस्थिति में एक दिवसीय सत्याग्रह गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के नीचे किया जाएगा।

साथ ही जिलों में भी सत्याग्रह कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। सत्याग्रह कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, विधायक दल की नेता अजीत शर्मा सहित तमाम विधायक, सांसद , पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, विधान पार्षद, पूर्व पार्षद, और सभी वरिष्ठ नेता गण सभी मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी , अध्यक्ष और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में प्रमुखता से भाग लेंगे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link