Home Bihar पटना महानगर में आज से चलेगा सदस्यता अभियान चलाएगी RJD: खुद को मजबूत करने में लगी पार्टी, विधायक लगाएंगे कैंप; लालू प्रसाद की नीतियों से अवगत कराएंगे

पटना महानगर में आज से चलेगा सदस्यता अभियान चलाएगी RJD: खुद को मजबूत करने में लगी पार्टी, विधायक लगाएंगे कैंप; लालू प्रसाद की नीतियों से अवगत कराएंगे

0
पटना महानगर में आज से चलेगा सदस्यता अभियान चलाएगी RJD: खुद को मजबूत करने में लगी पार्टी, विधायक लगाएंगे कैंप; लालू प्रसाद की नीतियों से अवगत कराएंगे

[ad_1]

पटनाकुछ ही क्षण पहलेलेखक: प्रणय प्रियंवद

  • कॉपी लिंक
लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव - Dainik Bhaskar

लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव

लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल पटना महानगर में खुद को मजबूत करेगी। इसके लिए पार्टी ने पूरी रणनीति बनाई है। पार्टी पटना का सभी 75 वार्डों में सदस्यता अभियान का स्पेशल ड्राइव शनिवार से शुरु कर रही है।

विधायक कैंप लगाएंगे, लोगों से मिलेंगे, लालू प्रसाद की नीतियों से अवगत कराएंगे

बता दें कि राजद पूरे राज्य में तेज सदस्यता अभियान चला रही है। इसके लेकर लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने कई बैठकों में विधायकों- पार्षदों सहित पार्टी के तमाम जिम्मेदार पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। पटना महानगर में स्पेशल ड्राइव की शुरुआत पटना के वार्ड में की जा रही है। हर वार्ड की जवाबदेही एक विधायक को दी गई है। विधायक के मौजूद रहने ने पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला भी बुलंद रहेगा। ये विधायक वार्ड में कैंप लगाएंगे घूमेंगे और सदस्य बनने के लिए लोगों को मोटिवेट करेंगे।

सदस्यता शुल्क 10 रुपए लिया जाएगा

राजद के संगठन महामंत्री राजेश यादव से भास्कर ने बात की । उन्होंने बताया कि पटना महानगर के सभी वार्डों में सदस्यता अभियान चलेगा। लोगों के बीच लालू प्रसाद की सामाजिक न्याय और आपकी सदभाव की नीतियों को बताया जाएगा। ठेलेवाले वाले, दुकानदार, स्लम बस्ती आदि सभी जगह यह अभियान चलेगा। राजद का सदस्य बनने के लिए सदस्यता शुल्क 10 रुपए है।

पटना महानगर में खुद को क्यों मजबूत करना चाहती है राजद

पटना महानगर में सदस्यता अभियान का स्पेशल ड्राइव पूर्व विधान सभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी की देखरेख में चलेगा। बता दें पटना महानगर की विधान सभा सीटों पर भाजपा का कब्जा रहा है। पटना विधान परिषद की सीट पर अनंत सिंह के सहयोगी कार्तिक कुमार की जीत हुई है। राजद खुद को पटना महानगर में और मजबूत करना चाहती है। इसलिए अलग से पटना महानगर पर फोकस किया जा रहा है। दो दिन पहले राजद ने एआईएमआईएम के चार विधायकों को राजद में शामिल कराकर भाजपा से सबसे बड़ी पार्टी का ताज छीना है। विधान सभा चुनाव में जनता ने राजद को ही सबसे बड़ी पार्टी बनाया था लेकिन मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के तीन विधायकों को भाजपा में शामिल कराकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन गई थी। पटना में राजद खुद को इसलिए भी मजबूत करना चाहती है कि आने वाले समय में होने वाले मेयर आदि के चुनाव में अपनी मजबूती दिखा सके।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link