Home Bihar पूर्णिया के प्रतीक ने बढ़ाया जिले का मान: नवोदय विधालय के छात्र ने रीजनल साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान

पूर्णिया के प्रतीक ने बढ़ाया जिले का मान: नवोदय विधालय के छात्र ने रीजनल साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान

0
पूर्णिया के प्रतीक ने बढ़ाया जिले का मान: नवोदय विधालय के छात्र ने रीजनल साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान

[ad_1]

पूर्णिया15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पूर्णिया के प्रतीक ने बढ़ाया जिले का मान। - Dainik Bhaskar

पूर्णिया के प्रतीक ने बढ़ाया जिले का मान।

पूर्णिया जिले के कसबा प्रखंड अंतर्गत गढबनैली स्थित नवोदय विद्यालय के कक्षा 9 में पढ़ रहे छात्र ने रीजनल साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाकर जिला और विद्यालय का मान बढ़ा दिया है। नवोदय विद्यालय समिति पटना के द्वारा पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित बीते 9 मार्च कोरीजनल साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

इस प्रतियोगिता में बिहार सहित पश्चिम बंगाल व झारखंड स्थित नवोदय विद्यालय में पढ़ रहे छात्रों ने हिस्सा लिया था। जिसमें नवोदय विद्यालय गढबनैली के 9 कक्षा के छात्र प्रतीक राज व 10 कक्षा में पढ़ रहे छात्र ऋषभ कुमार ने भी भाग लिया था। लेकिन प्रतीक राज ने तीन राज्यों के प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाकर सभी को चौंका दिया।

प्रतीक को विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश शर्मा ने मंगलवार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। शिक्षक जे.के सिंह ने बताया कि प्रतीक शुरू से ही पढाई और अनुशासन में अव्वल है। उसने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाकर जिले का भी मान बढ़ाया है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link