Home Bihar प्रधान सचिव के साथ तीसरी वार्ता भी फेल, हड़ताल जारी: छठे दिन भी सफाई ठप जलजमाव ने बढ़ाई पीड़ा

प्रधान सचिव के साथ तीसरी वार्ता भी फेल, हड़ताल जारी: छठे दिन भी सफाई ठप जलजमाव ने बढ़ाई पीड़ा

0
प्रधान सचिव के साथ तीसरी वार्ता भी फेल, हड़ताल जारी: छठे दिन भी सफाई ठप जलजमाव ने बढ़ाई पीड़ा

[ad_1]

मुजफ्फरपुर34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मिस्कॉट में जलजमाव के बीच पसर रहा कूड़ा। - Dainik Bhaskar

मिस्कॉट में जलजमाव के बीच पसर रहा कूड़ा।

नगर निगम कर्मचारियाें की हड़ताल खत्म हाेने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। शनिवार काे नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारी पटना गए। लेकिन, किसी तरह का सकारात्मक संदेश नहीं मिला। जिसके बाद कर्मियाें काे संदेश दिया गया कि हड़ताल जारी रहेगी।

सातवां वेतनमान एवं दैनिक वेतनभाेगियाें की सेवा स्थायी करने समेत अन्य मांगाें काे लेकर 6 दिनाें से निगम के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इससे नगर निगम का प्रशासनिक कार्य भी ठप पड़ा हुआ है। दूसरी तरफ, निगम कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह कचरा पसरा है। तिलक मैदान, स्टेशन राेड, माेतीझील ओवरब्रिज के नीचे जलजमाव के बीच कचरे का ढेर लगा है।

हालांकि, निजी एजेंसी के कर्मचारी हड़ताल से अलग हैं। लेकिन, मुख्य मार्ग से भी पूरी तरह से कचरे का उठाव नहीं हाे पा रहा है। कूड़े कचरे के ढेर के बीच बारिश होने के बाद भारी जलजमाव ने लाेगाें की पीड़ा और बढ़ा दी है। नाले से निकला गाद और कचरा जलजमाव में मिल कर दुर्गंध फैला रहा है। जलजमाव से गुजरने के बाद लाेगाें की पैर में खुजली हाे रही है। हालांकि, कुछ प्रमुख सड़कें ऊंची हाेने से कई मार्गाें में जलजमाव की समस्या कम हुई है।

लेकिन, पास के गली-माेहल्ले में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। कमरा माेहल्ला से लेकर हाथी चाैक ताे नाले से निकली गाद और बारिश के पानी में घुलकर काला हाे गया है। नाला निर्माण कार्य चलने के कारण भारी जलजमाव में लाेग बाइक सहित दुर्घटना के शिकार हाे रहे हैं।

कालीबाड़ी राेड स्थित वार्ड -42 के निवासियों ने शनिवार काे रोड जाम कर प्रदर्शन किया। लाेगाें का कहना था कि जलजमाव व गंदगी के कारण तीन साल से नारकीय जिंदगी गुजारनी पड़ रही है। टैक्स देने के बाद भी शहर की तरह काेई सुविधा नहीं मिल रही है। लाेगाें ने विधायक और नगर निगम और वार्ड पार्षद के विराेध में नारेबाजी भी की। कहा कि यदि उनलाेगाें की समस्या का निदान नहीं हाेता है ताे जन आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में योगेश कुमार टिंकू, पप्पू सिंह, ठाकुर साकेत शुभम्, सुनील कुमार, सुरेश भगत, डॉ. दिलीप साहू शामिल थे।

इधर, जलजमाव व गंदगी के विराेध में वार्ड-42 में प्रदर्शन

कालीबाड़ी राेड स्थित वार्ड -42 के निवासियों ने शनिवार काे रोड जाम कर प्रदर्शन किया। लाेगाें का कहना था कि जलजमाव व गंदगी के कारण तीन साल से नारकीय जिंदगी गुजारनी पड़ रही है। टैक्स देने के बाद भी शहर की तरह काेई सुविधा नहीं मिल रही है। लाेगाें ने विधायक और नगर निगम और वार्ड पार्षद के विराेध में नारेबाजी भी की। कहा कि यदि उनलाेगाें की समस्या का निदान नहीं हाेता है ताे जन आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में योगेश कुमार टिंकू, पप्पू सिंह, ठाकुर साकेत शुभम्, सुनील कुमार, सुरेश भगत, डॉ. दिलीप साहू शामिल थे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link