Home Bihar बक्सर में आगलगी में झुलसकर महिला की मौत: पत्नी को बचाने के दौरान पति गम्भीर रूप से जख्मी, कई दुधारू पशु भी झुलसे

बक्सर में आगलगी में झुलसकर महिला की मौत: पत्नी को बचाने के दौरान पति गम्भीर रूप से जख्मी, कई दुधारू पशु भी झुलसे

0
बक्सर में आगलगी में झुलसकर महिला की मौत: पत्नी को बचाने के दौरान पति गम्भीर रूप से जख्मी, कई दुधारू पशु भी झुलसे

[ad_1]

बक्सरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

बक्सर के नगपुरा गांव में भीषण आगलगी में एक परिवार पूरी तरह से तबाह हो गया है। आग की चपेट में आने से महिला की झुलसकर मौत हो गई। जबकि उसका पति गम्भीर रूप से जख़्मी हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया। लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी। घटना में दो दुधारू मवेशी भी बुरी तरह झुलस गए है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे की है जहां नगपुरा निवासी हरेश्वर यादव के घर मे अचानक आग लग गयी। घरवाले जबतक कुछ समझ पाते आग की लपटों में घर का अधिकांश हिस्सा जलकर ख़ाक हो चुका था। इसी आगलगी में हरेश्वर यादव के पत्नी कलावती देवी (50) घिर गई। जहां उसे बचाने के क्रम में पति हरेश्वर यादव भी झुलस गया।

जबतक लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की तबतक कलावती देवी की मौत हो चुकी थी। वहीं पति हरेश्वर यादव की स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सिमरी थानाध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे व राहत-बचाव का कार्य शुरू कराया। घटना की सूचना के बाद एसडीएम कुमार पंकज, बीडीओ शशिकांत शर्मा, सीओ रजत कुमार सिंह ने पहुंचकर क्षति का अवलोकन किया। सीओ रजत कुमार सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार को तत्काल उचित मुआवजा दिया जाएगा। फिलहाल आगलगी के कारणों का पता नही चल सका है। ऐसी संभावना व्यक्त की जब रही है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link