Home Bihar बांका में भूमि विवाद को लेकर मारपीट: 19 लोग गंभीर रूप से जख्मी, लोहे की रॉड और लाठी-डंडे से किया हमला

बांका में भूमि विवाद को लेकर मारपीट: 19 लोग गंभीर रूप से जख्मी, लोहे की रॉड और लाठी-डंडे से किया हमला

0
बांका में भूमि विवाद को लेकर मारपीट: 19 लोग गंभीर रूप से जख्मी, लोहे की रॉड और लाठी-डंडे से किया हमला

[ad_1]

बांका21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अस्पताल में इलाज कराते घायल।

बांका में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष में 19 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनातनी का माहौल है। मौके पर स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है।

घटना शनिवार संध्या 7:30 की है। बांका के अमरपुर और रजौन थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर जमकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। एक पक्ष से वेदानंद चौधरी, संजीव चौधरी, श्रीप्रकाश चौधरी , रवि चौधरी, राहुल चौधरी, नंदकिशोर चौधरी, बिंदु चौधरी, सुमन देवी, छोटू चौधरी व सूरज चौधरी तथा दूसरे पक्ष से रूद्र चौधरी, मुरारी चौधरी, कन्हैया चौधरी व संपत चौधरी अभी गंभीर रूप से जख्मी हो गया सभी को भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है।

जबड़ा गांव निवासी अरुण यादव ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही गोतिया मनोज यादव,लक्ष्मण पट्टो,कुंदन,चंदन, सुनीता देवी सुलेखा देवी आदि मेरे घर पर आकर गाली गलौज करने लगे। मना करने पर सभी ने लोहे की रॉड एवं लाठी-डंडे हमला कर दिया । मारपीट के दौरा अरुण यादव का सिर फट गया। बीच-बचाव में विकास,संजय,सुमन देवी, सुबोध यादव आया तो उन्हें भी लोहे की रॉड एवं लाठी-डंडे से पीटा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक डॉक्टर ब्रजेश कुमार ने सभी घायलों का उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link