Home Bihar बांका में युवक की दिनदहाड़े हत्या: अपराधियों ने दौड़कर युवक को मारी गोली, परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

बांका में युवक की दिनदहाड़े हत्या: अपराधियों ने दौड़कर युवक को मारी गोली, परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

0
बांका में युवक की दिनदहाड़े हत्या: अपराधियों ने दौड़कर युवक को मारी गोली, परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

[ad_1]

बांकाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

मृतक की फाइल फोटो।

बांका में दिनदहाड़े मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है। अपराधियों ने रविवार दोपहर आम के बगीचे में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृत युवक की पहचान भागलपुर के शाहकुंड थाना क्षेत्र के रसुल्ला गांव के रहने वाले मोहम्मद राजा के रूप में हुई है। हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने किरणपुर मोड़ चौक को जाम कर दिया। घटना अमरपुर थाना इलाके की है।

घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष बिनोद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शी कुशमाहा एवं प्रेमचक गांव के कई लोगों ने बताया कि कुशमाहा गांव के समीप सीमोता बहियार में गोली की आवाज सुनाई दी। एक युवक का एक कुछ अपराधी पीछा कर रहे थे और कुशमाहा गांव के भैरो शर्मा के आम के बगीचा में तबाड़तोड़ गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद अपराधी बाइक से किरणपुर मोड़ की ओर फरार हो गए। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों ने किरणपुर मोड़ चौक को जाम कर दिया। पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटी है। बताया जाता है कि मृतक भी आपराधिक छवि का था। उसके ऊपर भागलपुर के शाहकुंड, सजौर सहित आसपास के अन्य थाना में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link