Home Bihar बाइक से अनियंत्रित हो गिरी महिला, मौत: बच्चों को लेकर लौट रही थी ससुराल से, अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान

बाइक से अनियंत्रित हो गिरी महिला, मौत: बच्चों को लेकर लौट रही थी ससुराल से, अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान

0
बाइक से अनियंत्रित हो गिरी महिला, मौत: बच्चों को लेकर लौट रही थी ससुराल से, अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान

[ad_1]

नालंदा39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सड़क हादसे में महिला की गई जान - Dainik Bhaskar

सड़क हादसे में महिला की गई जान

नालंदा में मंगलवार की शाम बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। मामला रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहारशरीफ-रहुई मुख्य मार्ग के इतासंग गांव के समीप की है। मृतका की पहचान रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत हवनपुरा गांव निवासी महादेव प्रसाद (32) पत्नी निर्मला देवी है।

पटना जाने के दौरान रास्ते में ही गई जान

निर्मला देवी अपने भाई के साथ बच्चों को लेकर मायके नूरसराय के बासोखंधा से मायके रहूई के हवनपुरा ससुराल जा रही थी। बाइक पर 2 बच्चों के अलावे दोनों-भाई बहन सवार थे। तभी सड़क पर गिर जाने से यह हादसा हो गया। दरअसल भतीजे के मुंडन कार्य को लेकर महिला अपने मायके गई थी। जहां से मंगलवार की शाम वह अपनी ससुराल लौट रही थी। तभी बाइक से अनबैलेंस होकर सड़क पर गिर गई। जिससे सिर में गंभीर चोट लग गई। आनन-फानन में निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। रास्ते में जाने के दौरान ही मौत हो गई।

रहुई थाना अध्यक्ष नंदन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। यूडी केस दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link