Home Bihar बिहार के युवक के साथ दिल्ली के कंझावला जैसी वारदात: सहरसा में टक्कर के बाद ऑटो ड्राइवर ने डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा; फेंककर भागा

बिहार के युवक के साथ दिल्ली के कंझावला जैसी वारदात: सहरसा में टक्कर के बाद ऑटो ड्राइवर ने डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा; फेंककर भागा

0
बिहार के युवक के साथ दिल्ली के कंझावला जैसी वारदात: सहरसा में टक्कर के बाद ऑटो ड्राइवर ने डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा; फेंककर भागा

[ad_1]

सहरसा11 मिनट पहले

युवक का गंभीर हालत में इलाज जारी है। हादसे में उसके पैर बुरी तरह से डैमेज हुए हैं।

बिहार के सहरसा में 25 साल के युवक के साथ दिल्ली के कंझावला जैसी वारदात हुई है। युवक बाइक से जा रहा था। रास्ते में उसकी टक्कर एक ऑटो से हो गई। हादसे के बाद ऑटो वाले ने उसकी मदद करने की जगह उसे ऑटो से डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा। इसके बाद ऑटो ड्राइवर उसे सुनसान जगह पर छोड़कर भाग गया। युवक की हालत गंभीर है। डॉक्टर्स का कहना है कि उसके पैर काटने पड़ेंगे।

हादासा मंगलवार देर रात हुआ। हादसे में बाइक सवार युवक का पैर ऑटो में फंस गया। बचने के लिए ऑटो चालक भागने लगा। करीब 1.5 KM तक उसने युवक को घसीटा। इस बीच युवक ने कई बार आवाज लगाई लेकिन ऑटो ड्राइवर ने नहीं सुना।

युवक का नाम कोमल किशोर सिंह है। उसकी उम्र 25 साल है।

युवक का नाम कोमल किशोर सिंह है। उसकी उम्र 25 साल है।

कुछ देर रात बाद उसे बीच रास्ते में सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने 102 नंबर की एम्बुलेंस गाड़ी को फोन कर बुलाया और जख्मी युवक को एम्बुलेंस पर चढ़ाकर सदर अस्पताल भेजा। युवक की हालत गंभीर है।

सदर अस्पताल में चल रहा इलाज।

सदर अस्पताल में चल रहा इलाज।

घटना सहरसा जिले के बिहरा थानां अंतर्गत अगवानपुर सहरसा रोड स्थित बिहरा के ब्रह्म स्थान के पास की बताई जा रही है। पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। घायल युवक की पहचान नवहट्टा थानां क्षत्रे के हेमपुर गांव वार्ड नं 14 निवासी कोमल किशोर सिंह (25) के रूप में हुई।

परिजन ने न्याय की गुहार लगाई।

परिजन ने न्याय की गुहार लगाई।

परिजन श्याम किशोर सिंह ने बताया कि मंगलवार को युवक अपने दादा के देहांत की खबर सुनकर मुंगेर से बाइक चलाकर अपने गांव हेमपुर जा रहा था। रास्ते में जिले के बिहरा थानां अंतर्गत अगवानपुर सहरसा रोड स्थित ब्रह्म स्थान के पास ऑटो चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।

डॉक्टर का कहना है कि उसके पैर काटने पड़ेंगे।

डॉक्टर का कहना है कि उसके पैर काटने पड़ेंगे।

डेढ़ किलोमीटर तक घसीटते रहा

हादसे में युवक का पैर ऑटो में फंस गया। ऑटो चालक बाइक सवार युवक को डेढ़ किलोमीटर तक घसीटते रहा। हालांकि, इस दौरान स्थानीय लोगों ने ऑटो चालक को आवाज भी दिया लेकिन वो सुना नही और आगे बढ़ता रहा। कुछ दूर जाने के बाद ऑटो चालक ने रास्ते में ही कहीं फेंक कर फरार हो गया। वहीं डॉ शिवम ने बताया कि पैर में अच्छा खासा चोट लगा है। दाहिने पैर बहुत ज्यादा डैमेज हो गया है। मरीज की स्थिति अच्छी नहीं है। ब्लड बहुत ज्यादा लॉस हुआ है। मरीज अभी शौक में है।

अब पढ़िए दिल्ली के कंझावला में अंजली के साथ क्या हुआ था…

31 दिसंबर: कार से लड़की को 12 किमी तक घसीटा
रात करीब 1.30 बजे कंझावला इलाके में यह हादसा होता है। पुलिस के मुताबिक, अंजलि स्कूटी से घर लौट रही थी। कार सवार 5 युवकों ने टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद युवक कार लेकर भाग निकले। अंजलि कार के नीचे फंसी रही। उसे 12 किमी तक घसीटा गया। पहले 4 किमी घसीटने की बात सामने आई थी। निधि हादसे के बाद मौके से भाग गई और घर पहुंच गई थी।

1 जनवरी: पुलिस ने बिना कपड़ों के लाश बरामद की, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में पांचों आरोपी मनोज मित्तल, दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण और मिथुन को गिरफ्तार कर लिया। कार भी जब्त कर ली। DCP हरेन्द्र सिंह ने बताया कि शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे पुलिस को खबर मिली कि कंझावला इलाके में एक लड़की सड़क किनारे बिना कपड़ों के पड़ी है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो लड़की का शव पड़ा मिला।

2 जनवरी: लड़की को कार से घसीटने के फुटेज सामने आए
सोमवार को सुल्तानपुर से कंझावला इलाके का एक CCTV फुटेज सामने आया। इसमें युवती को कार के नीचे घिसटते देखा जा सकता है। इसके बाद आम आदमी पार्टी ( AAP) ने प्रदर्शन किया। CM अरविंद केजरीवाल ने सख्त से सख्त सजा देने की मांग की।

इस केस में यह पहला CCTV था। इसमें पाया गया कि युवती को कार वाले लड़की को नीचे घसीट रहे हैं।

इस केस में यह पहला CCTV था। इसमें पाया गया कि युवती को कार वाले लड़की को नीचे घसीट रहे हैं।

पुलिस ने एक्सीडेंट तो परिवार ने मर्डर बताया
पीड़ित का परिवार:
मां का कहना था कि वह बहुत सारे कपड़े पहने थी, लेकिन जब उसकी बॉडी मिली तो वह पूरी तरह नेकेड थी। एक भी कपड़ा नहीं था। ये कैसा एक्सीडेंट है?

पुलिस का दावा: DCP हरेन्द्र सिंह ने बताया कि ये पूरा मामला एक्सीडेंट का है। हादसे से लड़की की बॉडी क्षतविक्षत हो गई। लहूलुहान हो गई।

3 जनवरी: स्कूटी पर साथ दिखी निधि का दावा- अंजलि बहुत नशे की हालत में थी

यह फुटेज 3 जनवरी को सामने आया। OYO होटल के सामने का है। 31 दिसंबर की रात को दोनों स्कूटी से घर के लिए निकली थीं।

यह फुटेज 3 जनवरी को सामने आया। OYO होटल के सामने का है। 31 दिसंबर की रात को दोनों स्कूटी से घर के लिए निकली थीं।

मंगलवार को इस मामले में निधि नाम की लड़की की एंट्री हुई। अंजलि और निधि का 31 दिसंबर की रात का एक फुटेज मिला। यह OYO होटल के सामने का था। इसमें दोनों स्कूटी के पास बात करती देखी जा सकती हैं। इसके बाद दोनों स्कूटी से घर के लिए निकल जाती हैं।

छानबीन में सामने आया कि अंजलि निधि के साथ न्यू-ईयर पार्टी करने होटल गई थी। होटल के मैनेजर ने पुलिस को बताया कि लड़कियों की किसी बात पर दोस्तों से लड़ाई हो गई थी, बाद में उनकी आपस में भी लड़ाई हुई और फिर होटल स्टाफ ने उन्हें जाने के लिए कहा था।

निधि ने दावा किया, “अंजलि बहुत नशे की हालत में थी। मैंने उसे कहा था कि मुझे स्कूटी चलाने दे लेकिन उसने मुझे स्कूटी चलाने नहीं दी। कार से टक्कर हुई उसके बाद मैं एक तरफ गिर गई और वो कार के नीचे आ गई, उसके बाद गाड़ी के नीचे वह किसी चीज में अटक गई। उसे गाड़ी घसीटते हुए ले गई। मैं डर गई थी इसलिए मैं वहां से चली गई और किसी को कुछ नहीं बताया।”

उधर, दोपहर तक अंजलि की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप न होने की पुष्टि होती है। इसमें उसके शरीर पर 40 जख्मों के निशान मिलने की बात सामने आती है।

मंगलवार शाम अंजलि का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान श्मशान और उसके बाहर काफी तादाद में लोग मौजूद थे।

मंगलवार शाम अंजलि का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान श्मशान और उसके बाहर काफी तादाद में लोग मौजूद थे।

4 जनवरी: फोरेंसिक रिपोर्ट सामने आई, निर्भया की मां अंजलि के परिवार से मिलीं
अंजलि की मां ने शक जाहिर किया कि खुद को अंजलि की दोस्त बता रही निधि भी इसमें शामिल हो सकती है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मृतका की मां से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने 10 लाख रुपए देने का ऐलान किया।

फोरेंसिक रिपोर्ट सामने आई। इसमें कार के अंदर अंजलि के होने का कोई सबूत नहीं मिला। इसमें बताया गया कि अंजलि कार के फ्रंट लेफ्ट टायर में फंसी थी, क्योंकि इसी टायर के पीछे ज्यादातर खून के धब्बे पाए गए हैं। कार के नीचे दूसरे हिस्सों में भी खून के धब्बे मिले। निर्भया की मां आशा देवी ने अंजलि के परिवार से मुलाकात की।

5 जनवरी: पुलिस ने दावा किया- आरोपी 5 नहीं, बल्कि 7 हैं
पुलिस ने 5 जनवरी को 3 बड़े खुलासे किए। पहला- आरोपी 5 नहीं, बल्कि 7 हैं। दूसरा- आरोपियों का मृतक लड़की अंजलि और चश्मदीद निधि के साथ पुराना कनेक्शन नहीं है। तीसरा- जो लड़का कार चला रहा था, उसका नाम अमित है। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है।

इसके अलावा पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पता था कि लड़की कार के नीचे फंसी है। इसके बाद भी वे गाड़ी चलाते रहे। हादसा 31 दिसंबर की रात को 2 बजकर 4 मिनट से 2 बजकर 6 मिनट के बीच हुआ। अंजलि का मोबाइल अभी तक नहीं मिल पाया।

6 जनवरी: निधि-अंजलि के साथ स्कूटी पर एक लड़का भी दिखा
हादसे से पहले के दो वीडियो शुक्रवार शाम को सामने आए। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि पहले वीडियो में एक लड़का स्कूटी चलाता दिख रहा है, पीछे निधि और अंजलि बैठी हैं। यह लड़का इन्हें गली के बाहर छोड़ देता है। अंजलि के हाथ में मोबाइल है और वो कुछ देर लड़के से बात भी करती है।वहीं, दूसरे वीडियो में गली से निकलकर अंजलि और निधि आती दिख रही हैं, लेकिन अब लड़का साथ में नहीं है। अंजलि और निधि एक साथ जाती दिख रही हैं। निधि पीछे बैठी है, जबकि अंजलि स्कूटी चला रही है।

31 दिसंबर को हुए हादसे से कुछ घंटे पहले का यह वीडियो बताया जा रहा है। इसमें अंजलि और निधि एक लड़के के साथ स्कूटी पर दिखीं।

31 दिसंबर को हुए हादसे से कुछ घंटे पहले का यह वीडियो बताया जा रहा है। इसमें अंजलि और निधि एक लड़के के साथ स्कूटी पर दिखीं।

शुक्रवार को ही दिल्ली सरकार ने अंजलि के परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की मंजूरी दी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अंजलि की दर्दनाक मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया। इसकी भरपाई नहीं की जा सकती। शाहरुख खान का NGO मीर फाउंडेशन भी आर्थिक मदद के लिए आगे आया है।

7 जनवरी: अंजलि का 6 महीने भी हुआ था एक्सीडेंट, निधि ड्रग्स में पकड़ी गई
अंजलि और निधि को लेकर शनिवार को बड़े खुलासे हुए हैं। निधि दो साल पहले आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ड्रग तस्करी करते हुए पकड़ी गई थी तो वहीं, अंजलि का छह महीने पहले नशे में तेज रफ्तार में स्कूटी चलाने की वजह से एक्सीडेंट हुआ था। इसका वीडियो सामने आया है। इसमें स्कूटी हवा में उछलकर दूर गिरती दिख रही है।

16 जुलाई 2022 का यह वीडियो रात करीब 2 बजे का है। हादसे के बाद हुई मेडिकल जांच की रिपोर्ट में बताया गया है कि अंजलि ने कई बार उल्टियां कीं। नाक या गले से खून आया। इसके अलावा सांस में एल्कोहल की गंध भी पाई गई।

यह वीडियो 16 जुलाई 2022 का है। इसमें दिख रहा है कि तेज रफ्तार से जा रही स्कूटी अचानक हवा में उछली और दूर जा गिरी। यह वीडियो अंजलि का बताया जा रहा है।

यह वीडियो 16 जुलाई 2022 का है। इसमें दिख रहा है कि तेज रफ्तार से जा रही स्कूटी अचानक हवा में उछली और दूर जा गिरी। यह वीडियो अंजलि का बताया जा रहा है।

शनिवार को ही दिल्ली पुलिस ने बताया है कि स्कूटी पर अंजलि के पीछे बैठी निधि NDPS एक्ट के तहत ड्रग्स केस में गिरफ्तार हो चुकी है। वह 6 जनवरी 2020 को तेलंगाना से गांजा लेकर आगरा रेलवे स्टेशन पहुंची थी, जहां उसे पकड़ा गया था। निधि के साथ समीर और रवि नाम के दो लड़के भी गिरफ्तार हुए थे। फिलहाल निधि जमानत पर बाहर है। रिपोर्ट के मुताबिक, निधि और उसके साथी आगरा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर एक बेंच पर बैठे हुए थे। वे पुलिस को देखकर घबरा गए और तुरंत अपना बैग लेकर भागने लगे। रोकने पर भी नहीं रुके। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। तीनों ने ही बैग में गांजा होने की बात को स्वीकारा था।

ये वीडियो निधि का है। उसके साथ समीर और रवि नाम के दो लड़के भी गिरफ्तार हुए थे। फिलहाल निधि जमानत पर बाहर है।

ये वीडियो निधि का है। उसके साथ समीर और रवि नाम के दो लड़के भी गिरफ्तार हुए थे। फिलहाल निधि जमानत पर बाहर है।

कंझावला केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए …

1. अंजलि एक्सीडेंट केस के आरोपियों के घरों पर ताले

बुधवार को कंझावला केस में सुल्तानपुरी थाने में खड़ी बलेनो कार की जांच FSL टीम ने की। इसमें पुलिस की टीम ने भी मदद की।

बुधवार को कंझावला केस में सुल्तानपुरी थाने में खड़ी बलेनो कार की जांच FSL टीम ने की। इसमें पुलिस की टीम ने भी मदद की।

कंझावला में 20 साल की अंजलि को कार से घसीटकर मारने के आरोपियों के घर ताले लटके हैं। पड़ोसियों से बात करने पर पता चला कि चार आरोपियों का झगड़े या शराब पीकर हंगामा करने का रिकॉर्ड नहीं है। बस मनोज मित्तल के बारे में एक पड़ोसी ने बताया कि वह सट्टे का काम करता था। पढ़ें पूरी खबर…

2. कंझावला केस का गवाह बोला-कार के नीचे लड़की देख जान निकल गई

जोमैटो डिलीवरी बॉय विकास मेहरा कंझावला कांड के चश्मदीद गवाहों में से एक हैं। विकास बताते हैं- ‘मुझे कार के नीचे लड़की का सिर नजर आया, उसकी पूरी बॉडी कार के नीचे घिसट रही थी। मेरी तो जान ही निकल गई। वो गाड़ी मुझसे भी टकराने वाली थी, लेकिन स्पीड बढ़ाकर मुझसे आगे निकल गई।’ पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link