Home Bihar बिहार से लेकर इंगलैंड तक महापर्व की धूम: औरंगाबाद की निहारिका व नवीता समेत 15 परिवारों ने लंदन में किया छठ, भारत से मंगाए सामान

बिहार से लेकर इंगलैंड तक महापर्व की धूम: औरंगाबाद की निहारिका व नवीता समेत 15 परिवारों ने लंदन में किया छठ, भारत से मंगाए सामान

0
बिहार से लेकर इंगलैंड तक महापर्व की धूम: औरंगाबाद की निहारिका व नवीता समेत 15 परिवारों ने लंदन में किया छठ, भारत से मंगाए सामान

[ad_1]

औरंगाबादएक घंटा पहले

इस बार छठ पर्व का गूंज बिहार से लेकर इंगलैंड तक रही। लोक आस्था का महापर्व छठ बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों के साथ-साथ इंगलैंड में भी मनाया गया। यहां के लोगों ने प्राकृतिक संस्कृति के रूप में मनाए जाने वाले इस महापर्व छठ को बड़े ही धूमधाम से मनाया। औरंगाबाद की निहारिका रंजन व नवीता कुमार ने व्रत किया। मुकेश कुमार, राजेश रंजन, नीतेश कुमार, विवेक सुमन और आराधना सुमन ने सहयोग किया

बिहार का मुख्य त्योहार छठ पूजा इस वर्ष पहली बार इंग्लैंड में बिहारी कनेक्ट यूके ग्रुप द्वारा बड़े स्तर पर छठ का आयोजन किया गया। जिससे सभी प्रवासी बिहारी अपने इस महापर्व का मिलजुल कर आनंद लिया। बिहार के लोग देश से लेकर विदेश तक जहां कही भी गए, अपनी संस्कृति भी साथ लेते गए। पूरी दुनिया को सूर्य का महत्व बताना हीं इस महान पर्व का लक्ष्य है।

लंदन में 15 परिवारों ने किया छठ व्रत, भारत से मंगाए सामान

लंदन में 15 परिवारों से अधिक लोग एक साथ छठी मइया का व्रत किया। आयोजकों द्वारा सभी व्रतियों के लिए यॉर्क कॉटेज और रिसॉर्ट में रहने का प्रबंध किया गया। जो श्रद्धालु इस पर्व को देखने पहुंचे। उनके लिए आसपास के होटल बुक किये गए। वहीं पूजा की अधिकतम सामग्री भारत से मंगवाई गई। संध्या अर्घ्य के दिन हजारों की संख्या में ठेकुआ बनाने का प्रबंध किया गया। जिसे इंग्लैंड में रहने वाले सभी बिहार वासियों के घर प्रसाद स्वरुप भेजा जाएगा। ताकि वे देश से बाहर रहकर भी अपने आप को इस महापर्व का हिस्सा समझ सके।

औरंगाबाद शहर के क्लब रोड की निहारिया लंदन में हाउस वाइफ हैं, उनके पति अनुराग सिन्हा वहां साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वर्षों से लंदन में रह रही हैं। निहारिका ने बताया कि पांच साल पहले छठ के समय घर को बहुत मिस करती थी। बच्चों के स्कूल की वजह से दरभंगा स्थित ससुराल जाना संभव नहीं हो पाता था। तब उन्होंने लंदन में अपने घर के छत पर कृत्रिम जलाशय बना छठ पूजा की शुरुआत की। जिसमें उसके पति अनुराग ने उसकी काफी मदद की।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link