Home Bihar बेगूसराय में कैदी की मौत के बाद बवाल: परिजनों ने पुलिस पर किया पथराव, इलाज के दौरान गई है जान

बेगूसराय में कैदी की मौत के बाद बवाल: परिजनों ने पुलिस पर किया पथराव, इलाज के दौरान गई है जान

0
बेगूसराय में कैदी की मौत के बाद बवाल: परिजनों ने पुलिस पर किया पथराव, इलाज के दौरान गई है जान

[ad_1]

बेगूसराय42 मिनट पहले

बेगूसराय में शुक्रवार को मंडल कारा में बंद विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वही जेल प्रशासन ने पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने मौत से नाराज होकर शव को लेकर फुलवरिया बाजार के समीप सड़क जाम कर दिया।

सड़कों पर टायर जलाकर जेल प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। वही मौके पर फुलवरिया थाने के पुलिस पहुंचकर समझाने के लिए गए तो पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। वहीं पुलिस भी ग्रामीणों पर जमकर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। जैसे पुलिस के द्वारा ही लाठी चलाना शुरू कर दिया। उसे ही उस जगह काफी देर तक भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गया।

मृत व्यक्ति की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया तीन पंचायत वार्ड संख्या 12 के रहने वाले प्राण कुमार महतो के पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि उत्पाद पुलिस के द्वारा 13 जून को 2 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link