Home Bihar बेगूसराय में ‘मन की बात’ प्रसारण में आया टेक्निकल फॉल्ट: राकेश सिन्हा के सामने 5 मिनट तक रुका रहा कार्यक्रम, मायूस हुए भाजपा कार्यकर्ता

बेगूसराय में ‘मन की बात’ प्रसारण में आया टेक्निकल फॉल्ट: राकेश सिन्हा के सामने 5 मिनट तक रुका रहा कार्यक्रम, मायूस हुए भाजपा कार्यकर्ता

0
बेगूसराय में ‘मन की बात’ प्रसारण में आया टेक्निकल फॉल्ट: राकेश सिन्हा के सामने 5 मिनट तक रुका रहा कार्यक्रम, मायूस हुए भाजपा कार्यकर्ता

[ad_1]

बेगूसराय28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कार्यक्रम रुकने पर जांच-परख करते लोग। - Dainik Bhaskar

कार्यक्रम रुकने पर जांच-परख करते लोग।

बेगूसराय के मटिहानी प्रखंड के रामदिरी महाजी में राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 100वां एपिसोड सुन रहे थे। इसी बीच टेक्निकल फॉल्ट के कारण एकाएक कार्यक्रम का प्रसारण रुक गया। इसके बाद वहां मौजूद राज्यसभा सांसद सहित भाजपा कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई।

आनन-फानन में टेक्निकल फॉल्ट को पता लगाने में कार्यकर्ता जुट गए। कुछ मिनट के बाद इसे दुरुस्त कर फिर से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पर जब तक प्रसारण रुका रहा, तब तक वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ता और लोगों में एकाएक मायूसी का माहौल छा गया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के हनुमान कहे जानेवाले सरवन शाह भी हनुमान की वेशभूषा में कार्यक्रम में मौजूद थे।

'मन की बात' कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा के साथ मौजूद 'हनुमान'।

‘मन की बात’ कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा के साथ मौजूद ‘हनुमान’।

बता दें कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले में दर्जनों जगह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड सुना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेघड़ा प्रखंड के अंबा गांव में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनते गिरिराज सिंह।

कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनते गिरिराज सिंह।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ को एक सामाजिक परिवर्तन, समाज को जोड़ने वाला है। देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने वाले लोगों को जोड़ने का काम किया है। प्राकृतिक खेती से लेकर जल संरक्षण या जो प्रेरणा के स्रोत हैं, समाज को कुछ नई दिशा दिखा रहे सबों को जोड़ने का काम किया है। विपक्ष सवाल उठाने का काम करता है और गाली देने का आदत बन गया है। अगर कांग्रेस ने यह सारा काम कर दिया होता तो मोदी को करने की क्या जरूरत थी।

‘मन की बात’ कार्यक्रम का बेगूसराय जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा दर्जनों जगह पर आयोजन किया गया था। इसको लेकर पिछले कई दिनों से स्थानीय स्तर पर इसकी तैयारियां की जा रही थी। भाजपा नेता-कार्यकर्ता के सहित काफी संख्या में जिलेवासियों ने रेडियो, मोबाइल फोन, टीवी स्क्रीन आदि उपकरण से मन की बात कार्यक्रम सुना।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link