Home Bihar भागलपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज: कनकनी और बढ़ी, 8वीं कक्षा तक सभी स्कूल आठ तक बंद; अगले दो-तीन दिन तक घने कोहरे की है आशंका

भागलपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज: कनकनी और बढ़ी, 8वीं कक्षा तक सभी स्कूल आठ तक बंद; अगले दो-तीन दिन तक घने कोहरे की है आशंका

0
भागलपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज: कनकनी और बढ़ी, 8वीं कक्षा तक सभी स्कूल आठ तक बंद; अगले दो-तीन दिन तक घने कोहरे की है आशंका

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • Kankani Increased, All Schools Closed Till 8th Standard; There Is A Possibility Of Dense Fog For The Next Two three Days

भागलपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
यह तस्वीर बांका में सोमवार की सुबह 8:00 बजे की है। धुंध के कारण दृश्यता करीब 15 मीटर थी। वाहन चालकों को दिन में ही लाइट जलानी पड़ी। - Dainik Bhaskar

यह तस्वीर बांका में सोमवार की सुबह 8:00 बजे की है। धुंध के कारण दृश्यता करीब 15 मीटर थी। वाहन चालकों को दिन में ही लाइट जलानी पड़ी।

भागलपुर में दिन और रात का तापमान घटने व पछुआ हवा की रफ्तार ज्यादा रहने से कनकनी और बढ़ गई। सुबह से ही शहर धुंध में लिपटा रहा। 11 बजे के आसपास कुछ सेकंड के लिए और दाेपहर 12 बजे के बाद कुछ देर के लिए धूप निकली। पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री रहा जाे रविवार काे 20 डिग्री था। न्यूनतम तापमान में .8 डिग्री कमी आई। साेमवार काे यह 10.2 डिग्री रहा जाे रविवार काे 11 डिग्री था। हवा की रफ्तार 10.4 किमी प्रतिघंटा थी। बढ़ते ठंड को देखते हुए भागलपुर जिले के सभी स्कूलाें में आठवीं तक की पढ़ाई आठ जनवरी तक स्थगित कर दी गई है। केवल नाैवीं और इससे ऊपर की कक्षाएं हाेंगी। इन कक्षाओं का संचालन सुबह 10 से दाेपहर दाे बजे के बीच हाेगा।

डीईओ संजय कुमार के प्रस्ताव पर साेमवार काे डीएम सुब्रत कुमार सेन ने स्कूलाें के लिए निर्देश जारी किया है। डीएम ने कहा है कि यह निर्देश प्राथमिक, मध्य और उच्च विद्यालयाें के साथ प्री स्कूल से जुड़े सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलाें पर लागू हाेगा। इसके अलावा कोसी-सीमांचल और पूर्व बिहार के जिलों में भी 8वीं कक्षा तक सभी स्कूल आठ तक बंद कर दिया गया है। जमुई में 10 जनवरी तक स्कूलों को बंद किया गया है। बीएयू के माैसम विभाग ने कहा है कि इस हफ्ते ठंड और बढ़ेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। अधिकतम तापमान गिरकर 17 और न्यूनतम तापमान घटकर 8 डिग्री तक पहुंच सकता है।

इस दाैरान हवा छह से 12 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बह सकती है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में लगातार शुष्क की स्थिति बनी हुई है। दक्षिण-पश्चिम हवा का प्रवाह अधिकतर हिस्से में बना हुआ है, जिसके चलते शीतलहर तो नहीं लेकिन कनकनी से आम जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। अगले दो-तीन दिन तक घने कोहरे की आशंका है।

कटिहार, जमुई व मुंगेर रहा सबसे सर्द, पारा 8 डिग्री
कटिहार दूसरे दिन भी सबसे सर्द रहा। यहां का अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्णिया में अधिकतम तापमान 16.6 व न्यूनतम तापमान 10.8, अररिया में 20 व 9, किशनगंज में 23 व 10, सहरसा में 16.5 व 9.5, सुपौल में 17 व 10, लखीसराय में 16 व 9, जमुई में 21 व 8, मुंगेर में 22 व 8, खगड़िया में 20 व 10 और बांका में 20 और 10 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link