Home Bihar भाजपा का पटना में भव्य कार्यक्रम आज: राजद को उम्मीद समाजवादी नीतीश भाजपा के इस मॉडल को कबूल नहीं करेंगे और जरूर मुंह खोलेंगे

भाजपा का पटना में भव्य कार्यक्रम आज: राजद को उम्मीद समाजवादी नीतीश भाजपा के इस मॉडल को कबूल नहीं करेंगे और जरूर मुंह खोलेंगे

0
भाजपा का पटना में भव्य कार्यक्रम आज: राजद को उम्मीद समाजवादी नीतीश भाजपा के इस मॉडल को कबूल नहीं करेंगे और जरूर मुंह खोलेंगे

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • RJD Hopes Socialist Nitish Will Not Accept This Model Of BJP And Will Definitely Open His Mouth

पटना25 मिनट पहले

तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार

भाजपा के विभिन्न मोर्चा की शनिवार को होने वाली राष्ट्रीय बैठक को लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने जदयू को किया अगाह किया है। दूसरी तरफ भाजपा ने आयोजन की भव्य तैयारी की है। पूरा पटना कमल छाप के झंडे से पाट दिया गया है।

बिहार को कुछ मिलने वाला नहीं है- तेजस्वी यादव

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार की राजनीति में कुछ नहीं होने वाला है। बिहार की जनता सब देख रही है और सब कुछ जानती है। देश के गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौर पर कहा कि कोई कितनी बार भी बिहार आ जाए बिहार को कुछ मिलने वाला नहीं है।

समाजवादी नीतीश कुमार सब देख रहे, जरूर मुंह खोलेंगे

इस सब के बीच राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि हर राजनीतिक दल को अधिकार है कि वह अपना कार्यक्रम कर सकता है। संगठन का विस्तार कर सकता है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से एनडीए के अंदर खटपट चल रहा है और भाजपा, बिहार को जिस तरह से अपना अड्डा बना रही है, माहौल बना रही है उससे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी आहत होंगे। उनमें समाजवाद का जो कुछ भी अंश बचा है वह किसी कीमत पर राजनीति के इस डिजाइन को बिहार में कबूल नहीं करेगा। भाजपा, जदयू के लिए 43 सीट छोड़ 200 सीटों पर प्रवास करने जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सीधे भाजपा चुनौती दे रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गठबंधन में रहते हुए भाजपा के व्यवहार से आहत होंगे और समय आने पर जरूर मुंह खोलेंगे।

एनडीए की सरकार आईसीयू में

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि हम जिम्मेवार विपक्ष हैं। नेता प्रतिपक्ष हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। बिहार की जनता परेशान है। भाजपा उत्सव मना रही है। गृह मंत्री आ रहे हैं, भाजपा के राष्ट्रीय जेपी नड्डा आ रहे हैं। इन दोनों को 19 लाख रोजगार के वायदे पर कहना चाहिए। तभी बिहार की जनता उत्सव में शामिल होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सब कुछ देख रहे हैं कि सरकार में बैठ कर भाजपा उन्हीं को टारगेट कर रही है। यह सरकार आईसीयू में है। सावन-भादो में इसकी नैया डूबना तय है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link