Home Bihar भाजपा से बात कर बन गया चिराग का प्लान: केदार गुप्ता के लिए आखिरी दिन वोट मांगने जाएंगे कुढ़नी, केरमा मैदान में होगी जनसभा

भाजपा से बात कर बन गया चिराग का प्लान: केदार गुप्ता के लिए आखिरी दिन वोट मांगने जाएंगे कुढ़नी, केरमा मैदान में होगी जनसभा

0
भाजपा से बात कर बन गया चिराग का प्लान: केदार गुप्ता के लिए आखिरी दिन वोट मांगने जाएंगे कुढ़नी, केरमा मैदान में होगी जनसभा

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Kudhani Will Go To Seek Votes For Kedar Gupta On The Last Day, Public Meeting Will Be Held At Kerma Maidan

पटना5 मिनट पहले

सांसद चिराग पासवान। – फाइल फोटो

आखिरकार लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान का कुढ़नी उप चुनाव के मैदान में उतरना तय हो ही गया। इस उप चुनाव में भी उन्होंने अपनी पार्टी से उम्मीदवार नहीं उतारा है। वो भाजपा उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता के पक्ष में चुनाव प्रचार करने जाएंगे। पार्टी की प्रदेश इकाई की तरफ से बुधवार को इसकी पुष्टि कर दी गई है।

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन चिराग पासवान कुढ़नी में होंगे। वहां केरमा खेल मैदान में एक जनसभा होगी। उस दिन वो मंच से NDA में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में और उन्हें उप चुनाव में जिताने के लिए जनता से वोट करने की अपील करेंगे।

गोपालगंज और मोकामा की तरह ही बना प्लान

कुढ़नी उप चुनाव के लिए 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए प्रचार-प्रसार की अंतिम तारीख 3 दिसंबर है। चिराग पासवान इसी दिन दोपहर में प्रचार करने के लिए पहुंचेंगे। दरअसल, भाजपा के साथ पहले से इस मुद्दे पर बातचीत चल रही थी। चिराग पासवान को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद संजय जायसवाल ने खुद भी कॉल किया था। इसके बाद ही चिराग पासवान के वहां जाने का प्लान तय हुआ। पिछले महीने गोपालगंज और मोकामा में हुए उपचुनाव में भी चिराग अंतिम समय में ही भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने गए थे। रोड शो के साथ जनसभा को भी संबोधित किया था।

मल्लाह और पासवान वोटर्स पर फोकस

लोजपा (रामविलास) के प्रदेश प्रवक्ता प्रो. विनीत सिंह के अनुसार कुढ़नी में दलित वोटर्स की संख्या अच्छी खासी है। इसमें 30 हजार के करीब मलाह वोटर्स हैं। जबकि, 12 हजार के करीब पासवान वोटर्स। इस सीट पर भाजपा और जदयू के उम्मीदवार सीधे आमने-सामने हैं। लड़ाई इन दोनों के ही बीच है। भाजपा को भरोसा है कि चिराग पासवान के प्रचार से दलित वोटर्स उनके उम्मीदवार के पक्ष में ही वोट करेंगे। इस सीट पर NDA की ही जीत होगी। जदयू उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ेगा। इसके लिए पूरी तैयारी की गई है। चिराग पासवान के अलावा पार्टी के दूसरे नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने कुढ़नी जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link