Home Bihar भोजपुर में डूबने से महिला की मौत: लकड़ी चुनने घर से निकली थी, रास्ते में मौजूद पानी भरे गड्ढे में गिरी

भोजपुर में डूबने से महिला की मौत: लकड़ी चुनने घर से निकली थी, रास्ते में मौजूद पानी भरे गड्ढे में गिरी

0
भोजपुर में डूबने से महिला की मौत: लकड़ी चुनने घर से निकली थी, रास्ते में मौजूद पानी भरे गड्ढे में गिरी

[ad_1]

आरा (भोजपुर)27 मिनट पहले

भोजपुर में डूबने से महिला की मौत

भोजपुर जिले के अगिआवं बाजार थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में गुरुवार को पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतका अगिआवं बाजार थाना क्षेत्र के महुआरी गांव निवासी बेलास राम मुसहर की 54 वर्षीय पत्नी लवगी देवी है।

इधर मृतका का भतीजा जितेंद्र राम ने बताया कि वह शाम को महुआरी गांव स्थित बधार में लकड़ी चुनने गई थी। जहां जेसीबी से गड्ढा काटा गया था और उस गड्ढे में पानी भरा हुआ था। लकड़ी चुनने के दौरान वह पानी बड़े गड्ढे के पास लकड़ी उठाने गई थी। तभी उसका पैर फिसल गया और वह पानी भरे गड्ढे में डूब गई। इससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतका के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मृतका के परिजन घटनास्थल पहुंचे।

इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से उनके शव को पानी से बाहर निकाला गया। जिसके पश्चात परिजन उसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। बताया जाता है कि मृतका शादी के कई साल बीत जाने के बाद भी उसे कोई संतान नहीं था। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया। घटी इस घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link