Home Bihar मधुबनी में मुनहरा नदी के पास सड़क दुर्घटना: बाइक के नियंत्रण खोने से एनएच 104 पर हुआ हादसा, नेपाल के बाइक चालक की मौत

मधुबनी में मुनहरा नदी के पास सड़क दुर्घटना: बाइक के नियंत्रण खोने से एनएच 104 पर हुआ हादसा, नेपाल के बाइक चालक की मौत

0
मधुबनी में मुनहरा नदी के पास सड़क दुर्घटना: बाइक के नियंत्रण खोने से एनएच 104 पर हुआ हादसा, नेपाल के बाइक चालक की मौत

[ad_1]

मधुबनी2 घंटे पहले

मधुबनी जिला के लदनियां थाना क्षेत्र के मुनहरा नदी के पास एनएच 104 पर मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक नेपाली युवक की मौत मौके पर हो गई। वहीं एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया।

लदनियां थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के मुताबिक मृतक की पहचान नेपाल के सिरहा जिले के नबराजपुर गांव के 25 वर्षीय संतोष राम और 32 वर्षीय जख्मी बलराम राम रूप में की गई है। घायलों का इलाज पिपराही चौक स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। चिंताजनक हालत में जख्मी को बेहतर इलाज के लिए दरभंगा भेज दिया गया।

घटना मंगलवार की शाम करीब 5 बजे की है। मृत बाइक चालक 25 वर्षीय संतोष राम एवं 32 वर्षीय जख्मी बलराम राम दोनों बाइक से आया था। एनएच 104 पर तेज गति से जा रहा था। मुनहरा नदी के समीप नियंत्रण खो जाने बाइक दुर्घटना हो गई। जिसमें संतोष राम की मौत मौके पर हो गई। जबकि जख्मी बलराम राम का हालत चिंताजनक है। जिसे रेफर कर दिया गया।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link