Home Bihar मुजफ्फरपुर में अधिवक्ता बहन को खोज रहा था युवक: छोटी बहन ने पूछा नाम, तो चाकुओं से गोंदा, गंभीर हालत में चल रहा है इलाज

मुजफ्फरपुर में अधिवक्ता बहन को खोज रहा था युवक: छोटी बहन ने पूछा नाम, तो चाकुओं से गोंदा, गंभीर हालत में चल रहा है इलाज

0
मुजफ्फरपुर में अधिवक्ता बहन को खोज रहा था युवक: छोटी बहन ने पूछा नाम, तो चाकुओं से गोंदा, गंभीर हालत में चल रहा है इलाज

[ad_1]

मुजफ्फरपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हमलावर की तस्वीर

मुजफ्फरपुर में एक युवक ने इंजीनियर की पत्नी को चाकुओं से गोद दिया। बदमाश उनकी बड़ी बहन अधिवक्ता अमृता कुमारी को खोज रहा था। वो घर पर नहीं थी। बहन को खोज रहे युवक से अमृता की छोटी बहन ने नाम पूछा। इसपर युवक ने महिला पर चाकुओं से हमला कर दिया। इसमें उनके गाल और हाथ में चाकू लग गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

छत के रास्ते फरार हुआ आरोपी

घटना अंजाम देने के बाद आरोपी युवक छत के रास्ते मौके से फरार हो गया। उसका चेहरा मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद घायल अवस्था में महिला फर्श पर खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच जांच की।

गंभीर हालत में चल रहा है पीड़िता इलाज

गंभीर हालत में चल रहा है पीड़िता इलाज

छानबीन में जुटी पुलिस

मामले में घायल महिला की बहन अधिवक्ता अमृता कुमारी ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन सौंपी है।उन्होंने बताया की उनकी छोटी बहन अपर्णा पराशर कुछ दिन पहले घर पर आई है। उनके पति नवनीत कुमार इंजीनियर है। वे दुबई के शारजाह में रहते है। बहन घर पर थी। वे शाम करीब 7 बजे घर का सामान लेने के लिए मोतीझील गई थी। घर पर बहन और बेटा आदर्श था। इसी बीच रात करीब 8 बजे एक युवक घर में घुस गया। उसकी उम्र करीब 22 से 20 वर्ष होगी। वह मुझे खोज रहा था। मेरी बहन ने उससे पूछा की आप कौन है। उसी पर युवक अपने पॉकेट से चाकू निकाल लिया। हत्या की नीयत से बहन के गले पर हमला किया। बहन बचना चाही तो चाकू गाल और हाथ में लग गया, जिसमे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसी बीच वह और उसके भाई घर पहुंचे। घर पहुंचे तो देखे की बहन जख्मी है। उसे बचाने के लिए दौरे तो आरोपी युवक छत पर चला गया। छत का गेट बंदकर कूदकर भाग निकला। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वही, घर के बाहर लगे सीसीटीवी में आरोपी का चेहरा कैद हो गया। मामले में थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र का कहना है की मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link