Home Bihar मुजफ्फरपुर में गैस सिलेंडर रिसाव से लगी भीषण आग: आठ घर जलकर राख, सात लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान

मुजफ्फरपुर में गैस सिलेंडर रिसाव से लगी भीषण आग: आठ घर जलकर राख, सात लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान

0
मुजफ्फरपुर में गैस सिलेंडर रिसाव से लगी भीषण आग: आठ घर जलकर राख, सात लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान

[ad_1]

मुजफ्फरपुरएक घंटा पहले

आग बुझाने का प्रयास करते ग्रामीण

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के रहीमपुर रक्सा गांव में दूध गर्म करने के दौरान गैस सिलेंडर में रिसाव से भीषण आग लग गई। जिससे आठ घर जलकर राख़ हो गए। वहीं इस अगलगी में करीब 80 हजार रूपये कैश समेत सात लाख की संपत्ति भी जलकर नष्ट हो गई। जिसमे सोने के जेवर, कपड़े, बर्तन और अनाज समेत अन्य सामान था। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सभी लोग और मवेशी सुरक्षित हैं। भी जल गया और लाखों के सामान जलने की बात सामने आई है। घटना से गांव में अफरातफरी का माहौल बना गया। भगदड़ मच गई। लोग जहां तक हो सका। अपने सामान और मवेशी की सुरक्षा में लग गए। कुछ लोग पानी से आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन, लपटें इतनी तेज थी की इसपर काबू पानी मुश्किल हो गया।

फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

घटना की जानकारी के बाद मौके पर दमकल की टीम थोड़ी देरी से पहुंची। तबतक घर और सामान जलकर राख हो चुका था। कड़ी मशक्कत के बाद फायर टीम ने इसपर पूरी तरह से काबू पाया। भगदड़ और अफरातफरी के माहौल में कई लोग आंशिक रूप से चोटिल भी हुए। गांव में चीख पुकार का माहौल है। लोगों के सिर से छत हट गया है। अब रहने और खाने की चिंता सता रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधि सहयोग में जुटे हैं।

दूध गर्म कर रही थी सालिया

रहीमपुर रक्सा में सालिया खातून अपने बच्चे के लिए दूध गर्म कर रही थी। पांच लीटर वाला सिलेंडर था। उसपर दूध बर्तन में रखकर चढ़ा दिया। फिर वे बाहर बच्चों को खिलाने चली गई। सिलेंडर से रिसाव हो रहा था। इसी दौरान अचानक से आग लग गई। धीरे- धीरे आग की लपटें तेज होती चली गई। जब घर के अंदर से धुआं निकलने लगा। तब सालिया और आसपास के लोगों को आगलगी का पता लगा। लेकिन, तबतक काफी देर हो चुकी थी। आग की लपटें चारों तरफ फैल चुकी थी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link