Home Bihar मुजफ्फरपुर में पंचायत समिति पति को मारी गोली: अज्ञात अपराधियों ने लूट के दौरान की फायरिंग, नाजुक हालत में चल रहा इलाज

मुजफ्फरपुर में पंचायत समिति पति को मारी गोली: अज्ञात अपराधियों ने लूट के दौरान की फायरिंग, नाजुक हालत में चल रहा इलाज

0
मुजफ्फरपुर में पंचायत समिति पति को मारी गोली: अज्ञात अपराधियों ने लूट के दौरान की फायरिंग, नाजुक हालत में चल रहा इलाज

[ad_1]

मुजफ्फरपुर10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मुजफ्फरपुर में पंचायत समिति पति को मारी गोली - Dainik Bhaskar

मुजफ्फरपुर में पंचायत समिति पति को मारी गोली

मुजफ्फरपुर में सोमवार देर रात बाइक सवार अपराधियों ने पंचायत समिति पति को गोली मार दी। बदमाशों ने लूट के दौरान उन्हें दो गोली मार दी। अपराधी मोबाइल फोन और रुपये लूट कर फरार हो गए। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना ज़िले के देवरिया थाना क्षेत्र का है।

अस्पताल में भर्ती राजेन्द्र राय

अस्पताल में भर्ती राजेन्द्र राय

दरअसल, सोमवार की शाम ज़िले के पारू थाना क्षेत्र के धरफरी पंचायत के पंचायत समिति पति 46 वर्षीय राजेंद्र राय साहेबगंज थाना क्षेत्र के बेल्थी गाँव जा रहे थे। वहां उनके संबंधी के बेटी की शादी थी। जाने के क्रम में जैसे ही वो मोहम्मदपुर चौक के समीप पहुंचे तो घात लगाए अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। जिसके बाद उनका मोबाइल और पैसा लूट लिया।

अपराधियों ने उनसे उनका मोटरसाइकिल भी लूट लिया। लेकिन पेट्रोल नहीं होने कर कारण बाइक छोर दिया। उसके बाद उनपर फायरिंग कर दिया। जिसमें उन्हें दो गोली लग गई। एक गोली उनके बाएं हाथ पर लगी है।

वहीं दूसरी गोली उनके कमर में लगी है। घटना के बाद स्थानीय लोगो की भीड़ लग गई। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुँची। घायल राजेन्द्र राय को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहाँ नाजुक स्थिति में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

घायल के बड़े भाई हीरा लाल राय ने बताया की राजेंद्र राय एक शादी के न्योता में शरीक होने बल्थी जा रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे हुए अपराधी गोली मारकर रुपए और मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। जानकारी के बाद हमलोग घटना स्थल पर पहुंचे। भाई को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। उनको दो गोली लगी हुई है।

पूरे मामले पर देवरिया थाना अध्यक्ष उदय कुमार सिंह ने बताया कि गोलीबारी की घटना हुई है। जिसमें धरफरी पंचायत समिति पति को दो गोली लगी है। एक गोली उनके हाथ मे लगी है। वही दूसरी गोली कमर में लगी है। उनको इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। आस पास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link